Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Olympics 2036

ग्लासगो CWG 2026 के बाद भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी को 2036 ओलंपिक बिड की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि अहमदाबाद में सफल आयोजन भारत की खेल कूटनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक साख को नई ऊंचाई दे सकता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में होंगे और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए प्रयास जारी हैं. वॉलीबॉल को विकास का प्रतीक बताया.

अडानी ग्रुप और PGTI ने 2025 अडानी इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप के लिए साझेदारी की, जिसका उद्देश्य भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ को बढ़ावा देना है. यह टूर्नामेंट 1-4 अप्रैल 2025 को ग्रेटर नोएडा में होगा, जिसमें 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है.

वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने भारत के खेलों के प्रति जुनून और तेजी से बढ़ते खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और खेल मंत्री से मुलाकात कर भारतीय एथलेटिक्स के विकास पर चर्चा की.