देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP को सत्ता में लाने में पसमांदा मुसलमानों ने निभाई अहम भूमिका: इरफान अहमद

करीब 27 साल के वनवास के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. आने वाले दिनों में भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री की घोषणा करेगी. इस पर प्रसिद्ध राष्ट्रीय सामाजिक एवं कल्याणकारी राष्ट्रवादी संगठन पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ (पंजीकृत) के पदाधिकारियों ने सभी भाजपा (BJP) नेताओं, विशेषकर दिल्ली के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

इस संबंध में पसमांदा  मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ (पंजीकृत) के मुख्य संरक्षक एवं विस्तारक इरफ़ान अहमद ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिए गए एक प्रेस बयान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी जय पांडा व भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नई दिल्ली की लोकसभा सांसद, विशेष रूप से मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय, नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट, संगम विहार से चंदन चौधरी, बवाना से रवीन्द्र कुमार एवं अन्य भाजपा विधायकों को राजधानी की इस शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की.

समिति ने पसमांदा मुसलमानों से BJP को वोट देने की अपील की

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ ने पूरी दिल्ली के पसमांदा मुसलमानों से भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देने की विशेष अपील की थी. दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान समिति की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें संरक्षक सरफराज अली, राष्ट्रीय मंत्री अकरम शाह, राष्ट्रीय महामन्त्री फखरुद्दीन सैफी, हाजी कल्लू, मौहम्मद इकबाल, राजिक फर्शीवाला कुरैशी, सुलेमान भाई गढ़या, एहतिशाम भाई आदि ने भाग लिया था. जिसमें पसमांदा मुस्लिम समुदाय से विशेष अपील की गई थी कि इस बार दिल्ली में भाजपा को सत्ता में लाना बहुत जरूरी है, क्योंकि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और संरक्षण में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

लेकिन दुर्भाग्य से पिछले 27 वर्षों में वो काम नहीं हो पाए, जो देश की राजधानी दिल्ली में होने चाहिए थे, जिससे वास्तव में ऐसा लगे कि यह भारत की राजधानी है, जबकि भाजपा के शासन में अन्य प्रांतों में काफी विकास हो रहा है और सभी राज्यों में लोगों के कल्याण और भलाई के लिए कई योजनाएं भी लागू की जा रही हैं.

दिल्ली जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है

दरअसल भारत सरकार के अधीन केंद्रीय वक्फ परिषद एवं अखिल भारतीय हज समिति के पूर्व सदस्य, रेलवे बोर्ड रेलवे मंत्रालय (पीएसी) के सदस्य रहे और भाजपा की ओर से राजधानी के ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके मौहम्मद इरफान अहमद ने खुशी जाहिर करते हुए ‘मीडिया के प्रतिनिधियों’ से बातचीत में कहा कि दिल्ली की जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है, क्योंकि आज पूरे देश में सबसे बेहतरीन और शानदार विकास कार्य हो रहे हैं और हर वर्ग व हर समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है. बहरहाल अब डबल इंजन की सरकार में पूरी दिल्ली चमकेगी, इसका पूरा भरोसा हम आपको देते हैं.

अल्हाज इरफान ने आगे कहा कि हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे संगठन की अपील का बहुत बड़ा असर हुआ, इसलिए पिछड़े पसमांदा मुसलमानों ने भाजपा के उम्मीदवारों को वोट दिया, जो अपने आप में बड़ी बात है.

इस बीच पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी व अन्य पदाधिकारियों ने भी पत्रकारों से बातचीत में भाजपा व उससे जुड़े सभी विजयी प्रत्याशियों विशेषकर मालवीय नगर से जीते एनडीएमसी के पूर्व वाइस चेयरमैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सतीश उपाध्याय व मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को बधाई दी है.


ये भी पढ़ें: 8th Pay Comission के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी… कब से शुरू हुआ पे कमीशन… क्या है फिटमेंट फैक्टर और एक्रॉयड फॉर्मूला..?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

4 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

30 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

39 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

50 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

52 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago