देश

पटना एयरपोर्ट पर पाइप में मिला महिला का शव…हत्या या हादसा, पुलिस ने जांच की शुरू

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के निर्माणाधीन नए टर्मिनल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि महिला का क्षत-विक्षत शव पाइप के अंदर से बरामद किया है. अधिकारियों के मुताबिक, मृत महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच हो सकती है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

एसडीपीओ-1 अनु कुमारी ने बताया कि शनिवार शाम 7:10 बजे सूचना मिली कि पाइप के अंदर एक शव दिखाई दिया है. इसके बाद एयरपोर्ट थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 20 इंच के पाइप को काटकर शव को बाहर निकाला गया. शव अर्धनग्न अवस्था में था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ रेप किया गया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं शव को बाहर से लाकर पाइप में तो नहीं डाला गया.

जांच में जुटी पुलिस

एयरपोर्ट थाना के एक अधिकारी ने बताया कि जल निकासी प्रणाली की जांच के दौरान शव का पता चला. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और महिला की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. निर्माण स्थल पर काम करने वाले कर्मचारियों और ठेकेदारों से पूछताछ की जा रही है.

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

यह सवाल उठ रहा है कि आखिर महिला निर्माणाधीन क्षेत्र में कैसे पहुंची और उसकी मौत कैसे हुई. पुलिस हत्या, आत्महत्या या किसी साजिश के हर पहलू की जांच कर रही है. इस घटना ने पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: रिश्तेदारों से खुन्नस मिटाने के लिए जीजा ने 10 वर्षीय साली को गला घोंटकर मार डाला, शव को बोरे में डालकर नाले में फेंका, अब चढ़ा हत्थे

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

57 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago