देश

दो धड़े मिल रहे हैं…! अजित पवार के साथ एक मंच पर दिखे शरद पवार और सुप्रिया सुले, NCP के एक होने की चर्चा तेज

एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को सतारा में एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ मंच शेयर किया. इससे एक दिन पहले शरद पवार ने एनसीपी के दोनों धड़ों के फिर से एक होने के संकेत दिए थे. वे कर्मवीर भाऊराव पाटिल की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल हुए. हालांकि, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बातचीत नहीं की, लेकिन अजित पवार पार्टी के सहयोगी दिलीप वाल्से पाटिल के साथ कार्यक्रम स्थल पर जल्दी पहुंच गए और शरद पवार के गेट पर पहले श्रद्धांजलि देने का इंतजार किया.

शरद पवार द्वारा हाल ही में एनसीपी के फिर से एक होने की संभावना के बारे में की गई टिप्पणी के बीच पवार परिवार का यह जमावड़ा महत्वपूर्ण है. यह विधानसभा चुनाव के ठीक बाद यशवंतराव चव्हाण की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम से अलग है, जब चाचा और भतीजे ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी थी.

पार्टी का एक वर्ग फिर से NCP से जुड़ना चाहता है

शरद पवार ने गुरुवार को पुणे में मीडिया से अनौपचारिक चर्चा के दौरान कहा कि उनकी पार्टी का एक वर्ग अजित पवार (Ajit Pawar) की एनसीपी के साथ फिर से जुड़ना चाहता है, लेकिन सुप्रिया को इस पर फैसला लेना होगा. हालांकि सुप्रिया ने इस विचार को सिरे से खारिज नहीं किया, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने कहा कि वह अपने पिता और राज्य पार्टी अध्यक्ष जयंत पाटिल से इस पर चर्चा करेंगी.

सुप्रिया ने कहा, “मैं गुरुवार को सर्वदलीय और आयकर चयन समिति की बैठकों के लिए दिल्ली में थी. मैं देर से पुणे लौटी और शुक्रवार को सुबह-सुबह सतारा चली गई. मुझे पवार साहब से कुछ भी चर्चा करने का समय नहीं मिला. मुझे पहले उनसे मिलना होगा ताकि मैं समझ सकूं कि उन्होंने क्या कहा. जब मैं पवार साहब और जयंत पाटिल से मिलूंगी, तो हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे.”

फिलहाल हमारी प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा है: सुप्रिया सुले

अपनी पार्टी के विधायकों के एक वर्ग द्वारा नेतृत्व को अजित पवार के साथ हाथ मिलाने के लिए दबाव डालने पर सुप्रिया ने कहा, “मैं विधायकों के साथ समन्वय नहीं कर रही हूं. इसलिए, मुझे इस मुद्दे की जानकारी नहीं है. मेरा समन्वय हमारी पार्टी के आठ सांसदों के साथ है और निर्णय सर्वसम्मति से होगा.”

उन्होंने कहा: “फिलहाल प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा है और हम सरकार का समर्थन करते हैं. मैं राज्य के उन लोगों को वापस लाने के लिए कोशीश कर रही हूं जो प्लेन और ट्रेन संचालन में रुकावट के कारण अन्य जगह फंस गए हैं. एक बार राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे हल हो जाने के बाद, हम अन्य मामलों पर चर्चा करेंगे.”

आतंकियों के जनाजे में पाक सरकार के प्रतिनिधि क्यों थे: शरद पवार

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा, “सीमा पार भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हवाई हमले में मारे गए आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में पाकिस्तान सरकार के प्रतिनिधि मौजूद थे. यह पाकिस्तान सरकार की पोल खोलता है. अगर उनका आतंकवादी गतिविधियों में कोई हाथ नहीं था, तो उनके प्रतिनिधि अंतिम संस्कार में क्या कर रहे थे?”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अन्य लोगों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम शांति को प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन अगर हम पर हमला होता है, तो हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत है.


ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय महिला आयोग ने विदेश सचिव विक्रम मिश्री की बेटी के खिलाफ ऑनलाइन दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago