Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रिश्तेदारों से खुन्नस मिटाने के लिए जीजा ने 10 वर्षीय साली को गला घोंटकर मार डाला, शव को बोरे में डालकर नाले में फेंका, अब चढ़ा हत्थे

गुरुग्राम में रिश्तों को शर्मसार करने वाली हत्या का मामला सामने आया. जीजा ने अपनी 10 वर्षीय साली की गला घोंटकर हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

GURUGRAM MURDER
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

भारत एक्सप्रेस के रिपोर्टर मनोज की रिपोर्ट


गुरुग्राम, ओम विहार में रिश्तों का कत्ल गुरुग्राम के ओम विहार में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने ससुराल वालों से बदला लेने के लिए अपनी ही 10 वर्षीय साली की गला घोंट कर हत्या कर दी. आरोपी ने बाद में शव को बोरे में डालकर नाले में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है.

14 अप्रैल को शिकायतकर्ता ने थाना पालम विहार में अपनी लापता बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के जरिए मामले की जांच शुरू की. पूछताछ में यह जानकारी मिली कि लड़की के माता-पिता के बीच अनबन चल रही थी और आरोपी का भी अपनी पत्नी के परिवार से मनमुटाव था. इसके कारण आरोपी ने यह भयानक कदम उठाया.

आरोपी ने अपनी ही साली को गुमराह किया

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोहित कुमार ने बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी शिकायतकर्ता की बड़ी बेटी से हुई थी. लेकिन, उसकी पत्नी अब उसके साथ नहीं रहती थी, जिससे वह काफी अपमानित महसूस करता था. इस अपमान के कारण उसने अपने ससुराल वालों से बदला लेने की योजना बनाई और 12 अप्रैल को अपनी 10 वर्षीय साली सानिया को बहलाकर बाइक पर बैठाया. फिर उसे अपने कमरे में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद शव को नाले में फेंका

आरोपी ने बाद में शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर, शॉल लपेटा और फिर उसे एक बोरी में डालकर नाले में फेंक दिया. पुलिस ने SDRF की मदद से शव को बरामद कर लिया. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है और उसकी रिमांड पर पूछताछ की जाएगी.

समाज और पुलिस की प्रतिक्रिया

गुरुग्राम पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी और इस मामले की पूरी तहकीकात की जाएगी.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital