देश

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान जदयू और एनडीए के कई नेता उनके साथ मौजूद रहे. इस मौके पर नेताओं ने नीरज कुमार की जीत को लेकर भरोसा जताया और कहा कि उन्हें मतदाताओं का समर्थन एक बार फिर मिलेगा.

बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नीरज कुमार के नामांकन में शामिल होने के बाद कहा कि एनडीए के दोनों उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिलेगा. उन्होंने बताया कि इसी दौरान नवल किशोर यादव ने भी नामांकन किया है. उनके मुताबिक, दोनों उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में पहले भी जनता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और आगे भी उन्हें लोगों का समर्थन मिलने की उम्मीद है.

राम कृपाल यादव ने कहा कि नीरज कुमार ने लंबे समय तक अपने मतदाताओं के बीच रहकर काम किया है. उन्होंने कहा कि संघर्ष और मेहनत के जरिए नीरज कुमार ने अपनी पहचान बनाई है और लोगों की समस्याओं को लगातार उठाने का काम किया है. मंत्री का दावा है कि शिक्षक और स्नातक मतदाता एक बार फिर एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी एनडीए उम्मीदवार की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि कोई भी कहीं चला जाए, चुनाव में जीत एनडीए उम्मीदवार की ही होगी.

वहीं, मंत्री लेशी सिंह ने भी चुनाव को लेकर पूरा भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व चुनावी स्थिति पर नजर रख रहा है और उन्हें नीरज कुमार की जीत की पूरी उम्मीद है.

कार्यकर्ता और जनता ही हमारी ताकत- नीरज कुमार

नामांकन के बाद नीरज कुमार ने अपनी चुनावी तैयारियों को लेकर कहा कि उनके लिए जनता और पार्टी कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्होंने इसे अपनी असली पूंजी बताते हुए कहा कि मां भगवती का आशीर्वाद भी उनके साथ है और इसी भरोसे के साथ वे चुनाव मैदान में उतरे हैं.

उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता चुनाव के लिए पहले से तैयार रहते हैं. नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि जब पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत साथ हो, तो मुकाबला मजबूत और दिलचस्प होगा.

अनंत सिंह के विरोध पर भी दिया जवाब

चुनाव में अनंत सिंह के विरोध से जुड़े सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि आखिर मतदाताओं ने कहीं नहीं कहा है कि वे किसी तरह का भितरघात करेंगे. उन्होंने कहा कि राजनीति में वे अपने विरोधियों का जवाब काम और अपनी बातों के जरिए देते हैं. नीरज कुमार ने अपने काम को चुनाव का प्रमुख आधार बताते हुए कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे आगे भी काम करते रहेंगे और बिहार को विकास की दिशा में आगे ले जाने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें- स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

15 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

24 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago