Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Patna Graduate Constituency

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के पिछड़ने के बाद मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक और भगवान है. जनता ने जिसे वोट दिया, वह जीत गया और जिसे वोट नहीं दिया, वह हार गया.

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन पत्र भरा. जदयू के कई नेता अपना समर्थन देने वहां पहुंचे. इस मौके पर बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने जीत की उम्मीद जताते हुए कहा कि नीरज कुमार को जनता का आशीर्वाद मिलेगा.

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के आगामी विधान परिषद चुनाव में पार्टी नेता नीरज कुमार का खुलकर विरोध करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे नीरज कुमार को हराने के लिए अपनी पूरी राजनीतिक ताकत लगा देंगे.