देश

पटना NEET छात्रा रेप कांड का आरोपी मनीष रंजन जेल से बाहर! कोर्ट ने दी बेल, बिलख उठे छात्रा के परिजन

Patna NEET Student Rape Case: पटना NEET छात्रा रेप और उसके बाद मौत मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को जमानत मिल गई है. उन्हें गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट ने डिफॉल्ट बेल दी है.

जानकारी के मुताबिक सीबीआई की तरफ से समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाने की वजह से मनीष रंजन को कोर्ट ने 90 दिनों के बाद बेल दे दी.

बता दें कि 10 अप्रैल को कोर्ट ने मामले के 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिये थे. यह समय सीमा आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत तय है, लेकिन सीबीआई चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई.

क्या होता है डिफॉल्ट बेल?

आपराधिक प्रक्रिया संहिता के मुताबिक अगर पुलिस किसी आपराधिक मामले में 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाती है तो आरोपी को डिफॉल्ट बेल मिलने का अधिकार है. इसी नियम के तहत मनीष रंजन को बेल मिली है.

उधर मनीष रंजन को बेल मिलने की खबर सुनकर पीड़िता की मां की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

परिजनों में दिखी जबरदस्त नाराजगी

इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों ने जबरदस्त नाराजगी जाहिर की है. पीड़िता के परिजनों ने कहा है कि परिवार के साथ नाइंसाफी की जा रही है. जांच एजेंसियां गलत कर रही हैं. जब देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी की ये हालत है, तो फिर भारत के लोग कैसे इनपर विश्वास करेंगे.

उन्होंने सीबीआई से सही दिशा में और तथ्यों के आधार पर जांच करने की अपील की है. उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.

कानूनी लड़ाई नहीं हुई है खत्म

बता दें कि, डिफॉल्ट बेल मिलने का ये अर्थ नहीं है कि आरोपी को मुक्त कर दिया गया है. यह तकनीकी आधार पर दी गई है, ऐसे में अभी कानूनी लड़ाई खत्म नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- अमित शाह की ‘पॉलिटिकल क्लास’! समझाया 850 सीटों का पूरा फॉर्मूला, प्रियंका-वेणुगोपाल के दावों की उड़ाई धज्जियां

उधर पीड़िता के पक्ष के वकील एसके पांडे ने सीबीआई पर बड़ा आरोप लगाते दिखे. उन्होंने कहा कि मनीष रंजन को बेल मिलने पर सबसे ज्यादा खुश CBI ही दिखी. CIB को कोई भी परेशानी नहीं थी कि चार्जशीट ना पेश किया जा सके, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

54 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

54 minutes ago