पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (Patna University student union election 2026) में NSUI ने इतिहास रच दिया. कांग्रेस छात्र इकाई NSUI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा कर लिया. अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर ने 2896 वोट और महासचिव पद पर खुशी कुमारी 2164 वोट पाकर जीत दर्ज की.
अध्यक्ष पद पर दूसरे नंबर पर छात्र जदयू के प्रिंस कुमार रहे, उन्हें 1400 वोट मिले. वहीं तीसरे नंबर पर बीजेपी की ABVP रही. ABVP की अनुष्का कुमारी को मात्र 924 वोट मिले.
इस छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. ABVP के अभिषेक कुमार ने संयुक्त सचिव पद पर 2143 वोट पाकर जीत दर्ज की. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर ABVP के हर्ष वर्धन ने 1519 वोट लाकर विजेता बने. पीयू उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे शिफ फैज ने जीत दर्ज की. उन्हें 1571 वोट मिले.
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट देर रात जारी किया गया. रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए गए. जीत के बाद विश्वविद्यालय परिसर में NSUI के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया.
पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का मतदान प्रतिशत इस बार 65 प्रतिशत रहा. जिसमें सबसे ज्यादा पटना कॉलेज मगध महिला कॉलेज अव्वल रहे. पटना कॉलेज में जहां मतदान प्रतिशत 68 प्रतिशत, तो साइंस कॉलेज में 62 प्रतिशत, कॉमर्स कॉलेज में 64 प्रतिशत वहीं मगध महिला कॉलेज में 70 प्रतिशत मतदान हुआ..
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! ईरान ने दागीं 4 मिसाइलें, निशाने पर 90 फाइटर जेट्स वाला अमेरिकी समुद्री किला
छात्रसंघ चुनाव मतदान के दौरान कुछ कॉलेजों में हंगामा भी देखने को मिला. बीएन कॉलेज में मतदान के दौरान फर्जी मतदान का मामला सामने आया था. जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए माहौल बेहद तनाव भरा हो गया. वहीं पटना कॉलेज परिसर में बैलेट पेपर को लेकर छात्र विरोध पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…