Iran US Conflict: अमेरिका-इजरायल हमले से लहूलुहान ईरान अब खतरनाक हो गया है. वह धुआंधार तरीके से अमेरिका और मध्य पूर्व के देशों में हमले कर रहा है. एक तरफ उसने सऊदी अरब, कुवैत, दुबई और इजरायल पर धड़ाधड़ मिसाइलें छोड़ रहा है. तो वहीं अब उसके निशाने पर दुनिया की सबसे खतरनाक एयरक्राफ्ट कैरियर है.
खबर है कि ईरान ने अमेरिका के USS अब्राहम लिंकन एयक्राफ्ट कैरियर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए हैं. उसने 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर निशाना लगाया है. हालांकि अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया है.
चलता-फिरता शहर है यह एयरक्राफ्ट!
USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर अमेरिका का बेहद ही शक्तिशाली निमित्ज क्लास न्यूक्लियर पावर्ड एयरक्राफ्ट है. इसकी लंबाई 333 मीटर, चौड़ाई 77 मीटर और वजन करीब 1 लाख 4 हजार 300 टन है. यह महीनों तक बिना रुके समुद्र में रह सकता है. इसलिए इसे चलता-फिरता शहर कहा जाता है. इस एयरक्राफ्ट कैरियर में कुल 5680 लोग रह सकते हैं. इसमें हॉस्पिटल, जिम, शिपिंग एरिया, रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी और बास्केटबॉल कोर्ट भी है.
USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट पर 90 से ज्यादा लड़ाकू विमान, EA-18G ग्रउलर और हेलीकॉप्टर हर समय मौजूद रहते हैं. यहां हर मिनट एक जेट लॉन्च या लैंड कर सकता है. यह एयरक्राफ्ट कैरियर मिसाइलें, रडार और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम से लैस है. इस वजह से इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली एयरक्राफ्ट कैरियर माना जाता है.
ईरान के ये हथियार पड़ सकते हैं भारी!
अपने सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद ईरान खतरनाक हो गया है. उसके पास खलीज फार्स (Khalij Fars) जैसी एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइलों का जखिरा है. जो ना सिर्फ सुपरसोनिक गति से चलती हैं, बल्कि 650 किलो तक वॉरहेड ले जा सकती हैं. इसे कैरियर किलर कहा जाता है. इसे अमेरिकी जहाजों के लिए नाइटमेयर माना जाता है.
फतह-2 हाइपरसोनिक मिसाइल
ईरान के पास मैक 5 स्पीड से हमला करने वाली फतह-2 जैसी हाइपरसोनिक मिसाइलों का पूरा भंडार है. इसकी रेंज 1400 किलोमीटर तक है, जो अपनी स्पीड से अमेरिकी एयर डिफेंस को चकमा दे सकती है. ईरान दावा करता है कि यह कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को डुबो सकती है.
खोर्रमशहर-4 हाइपरसोनिक मिसाइल
ईरान की खोर्रमशहर-4 (Khorramshahr-4) हाइपरसोनिक मिसाइल अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए बुरे सपने से कम नहीं है. यह इतनी तेज है कि इसे ईरानी तट से छोड़े जाने पर बिना किसी रुकावट के वह अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर को हिट कर सकता है. ईरान दावा करता है कि यह मिसाइल अमेरिकी डिफेंस सिस्टम को पार कर सकती है.
ये भी पढ़ें- Breaking News: अमेरिका-इजरायल हवाई हमले में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की हुई मौत
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए यह सवाल उठता है कि क्या ईरान इस एयरक्राफ्ट कैरियर को निशाना बनाने में सक्षम है, तो इसका जवाब है नहीं. विशेषज्ञों के अनुसार ईरान किसी एयरक्राफ्ट कैरियर पर निशाना लगाता भी है तो इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला. क्योंकि अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत और ताकतवर है.
वहीं आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर दोहरी परत वाले स्टील के मजबूत ढांचों बनाए जाते हैं. वे एक साथ कई हमलों को आराम से झेल सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
