GGH Kadapa Recruitment: सरकारी सामान्य अस्पताल (GGH), कडपा ने डॉक्टर, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, हाउसकीपिंग स्टाफ और काउंसलर समेत विभिन्न श्रेणियों में 9 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो चुकी है.
कडपा GGH में डॉक्टर, काउंसलर और स्टाफ समेत 9 पदों पर ऑफलाइन भर्ती निकली है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून (शाम 5 बजे तक) है. चयन मेरिट के आधार पर होगा और सैलरी ₹5,000 से ₹60,000 प्रति माह है. उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल से फॉर्म डाउनलोड कर और आवेदन शुल्क (OC: ₹500, SC/ST/PwBD: ₹300) भरकर इसे कडपा GGH कार्यालय के पते पर भेजें (GGH Vacancy 2026).
GGH भर्ती: विभिन्न पदों पर 9 रिक्तियां
जीजीएच की ओर से जारी 9 रिक्तियों में डॉक्टर/साइकियाट्रिस्ट, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सह वोकेशनल काउंसलर, हाउसकीपिंग स्टाफ (फुल टाइम), योग थेरेपिस्ट/डांस टीचर/म्यूजिक टीचर/आर्ट टीचर (पार्ट टाइम) और पीयर एजुकेटर के 1-1 और चौकीदार एवं काउंसलर/सोशल वर्कर/साइकोलॉजिस्ट के 2-2 पद शामिल हैं.
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.
GGH भर्ती: ऑफलाइन आवेदन 4 से 10 जून तक
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और एमबीबीएस, सेंटर चलाने के अनुभव के साथ ग्रेजुएशन, एसएससी या उसके बराबर की योग्यता, सोशल साइंसेज (खासकर सोशल वर्क/साइकोलॉजी) में ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव, आदि होना चाहिए.
आवेदकों की अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
चयन का आधार मेरिट और सैलरी (doctor recruitment Kadapa)
योग्य अभ्यर्थियों का चयन क्वालिफाइंग परीक्षा के सभी वर्षों में प्राप्त अंकों का कुल योग (90 प्रतिशत) और क्वालिफाइंग परीक्षा पास करने के बाद बीते वर्षों की संख्या के लिए वेटेज (पूरे हुए हर वर्ष के लिए 1 अंक के हिसाब से, अधिकतम 10 अंक तक) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 5,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी.
फॉर्म डाउनलोड करें और कडपा GGH पते पर भेजें
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो ओपन कैटेगरी (ओसी) के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/शारीरिक रूप से दिव्यांग उम्मीदवार (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए 300 रुपए तय किया गया है.
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीजीएच-कडपा के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. इसके बाद संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन पत्र को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘अतिरिक्त चिकित्सा एवं चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, सरकारी सामान्य अस्पताल, कडपा’ के पते पर भेज दें.
यह भी पढ़ें: शख्स को जान से ज्यादा प्यारी थी कार की खिड़की? खौफनाक हादसे के बाद की ये हरकत देख खौल उठेगा खून; देखें वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


