देश

‘वे एक बेहतरीन पेशेवर…!’वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन पर गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक

देश की वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के असमय निधन से मीडिया जगत और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत देश भर के प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

गृहमंत्री अमित शाह ने पायल मेहता की निष्ठा और पेशेवर दक्षता को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया गहरा दुख

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर पोस्ट कर अपनी शोक संवेदनाएं साझा कीं. उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है. वे एक बेहतरीन पेशेवर थीं, जो किसी भी मुद्दे से जुड़ी हर जानकारी अपने पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहती थीं.

अमित शाह ने उनके मिलनसार और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली और मेहनती पत्रकार का असमय चला जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

यह भी पढ़ें: पटना में बैठकर US-UK में साइबर ठगी! टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ऐंठ रहे थे डॉलर, चार आरोपी गिरफ्तार

संसदीय कवरेज में ईमानदारी और निष्ठा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी अपने शोक संदेश में कहा कि पायल मेहता ने पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनलिज्म के साथ संसद की कवरेज की और अपने काम के प्रति बेहद समर्पित रहीं. वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एक प्रतिभाशाली और जुनूनी पत्रकार के तौर पर उन्हें उनके काम के प्रति समर्पण और नेक दिल स्वभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनका इतनी कम उम्र में जाना पूरी पत्रकारिता बिरादरी के लिए एक बड़ा झटका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

8 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

20 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

27 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

39 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

47 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

56 minutes ago