खेल

‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ एशियन गेम्स में हॉकी टीम का तूफानी आगाज, उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने अभियान की शुरुआत ऐसे अंदाज में की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. पूल बी के पहले मुकाबले में भारत ने उज्बेकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 19-0 से हरा दिया. गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से लेकर आखिरी मिनट तक दबदबा बनाए रखा और विपक्षी टीम को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया.

इस शानदार जीत की सबसे बड़ी स्टार दीपिका रहीं. उन्होंने अकेले 8 गोल दागकर मुकाबले को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया. उनके अलावा इशिका ने 3 गोल किए, जबकि लालथंतलुआंगी और नेहा के नाम 2-2 गोल रहे. बलजीत कौर, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने भी एक-एक गोल करके टीम की बड़ी जीत में योगदान दिया.

पहले हाफ में ही बना लिया मजबूत दबाव

भारत ने मुकाबले की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की. लगातार हमलों के बीच दीपिका ने शानदार फॉर्म दिखाया और अपनी हैट्रिक पूरी की. पहले हाफ के खत्म होने तक भारतीय टीम 8-0 की बढ़त हासिल कर चुकी थी. उज्बेकिस्तान की डिफेंस भारतीय हमलों के सामने लगातार दबाव में नजर आई.

दूसरे हाफ में भी भारत ने रफ्तार कम नहीं की. दीपिका ने एक के बाद एक चार गोल दागकर टीम की बढ़त 13-0 तक पहुंचा दी. इसके बाद इशिका, लालथंतलुआंगी, साक्षी और नवनीत ने भी गोल किए. आखिरी सीटी बजने तक स्कोर 19-0 हो चुका था.

सविता पुनिया ने बनाया खास रिकॉर्ड

यह मुकाबला भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया के लिए भी खास रहा. उज्बेकिस्तान के खिलाफ उतरते ही उन्होंने अपना 320वां अंतरराष्ट्रीय मैच पूरा किया. इसके साथ ही वह वंदना कटारिया के साथ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों में शामिल हो गईं. वहीं, बलजीत कौर के लिए भी यह मैच यादगार रहा, क्योंकि उन्होंने अपने करियर का 50वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला.


ये भी पढ़ें: कौन हैं भारत की MMA क्वीन सुचिका तरियाल? जिन्होंने एशियन गेम्स में पक्का किया देश का पहला मेडल


भारतीय टीम एफआईएच हॉकी महिला वर्ल्ड कप 2026 में पांचवें स्थान पर रहने के बाद एशियन गेम्स में उतरी है. कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में टीम की नजर अब 2023 एशियन गेम्स के कांस्य पदक को इस बार स्वर्ण पदक में बदलने पर है.

भारत का अगला मुकाबला सोमवार को इंडोनेशिया से होगा. एशियन गेम्स का यह अभियान इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां का प्रदर्शन लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

57 seconds ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

9 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

18 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

60 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago