देश

‘मजबूती के साथ कमबैक करेगी Paytm, बनाएंगे एशिया की सबसे बड़ी कंपनी’- बोले विजय शेखर शर्मा

नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm) के सभी दिक्कतों के बाद अब पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के CEO विजय शेखर (Vijay Shekhar Sharma) ने बड़ी बात कही हैं. उन्होंने जापान में कहा कि कई बार आपके टीम मेंबर और सलाहकार पूरी तरह सही नहीं हो सकते. यही सबसे बड़ी बात मैंने सीखी. मेरे पास सीखने के लिए नए सबक हैं.  उन्होंने पिछले दिनों टोक्यो में एक फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस (Japan Fintech Festival) में अपने विचार साझा किए.

स्टार्टअप्स के लिए बेहतर माहौल बताया

शर्मा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी कंपनी इस साल के अंत तक रेगुलेटरी मुद्दों का हल निकाल लेगी और मजबूती के साथ कमबैक करेगी. नियामक (आरबीआई) स्टार्टअप्स के लिए कामकाज का माहौल तैयार कर रही है. हमें इसकी सराहना करते हैं. उन्होंने कहा कि यह आपके लिए महत्वपूर्ण है कि आप इसकी देखभाल करें, न कि किसी टीम मेंबर या सलाहकार को सुझाव दें कि ऐसा कर लेना चाहिए. चीजें बहुत तेजी से बड़ी और व्यवस्थित रूप से अहम हो जाती हैं. हम नियामक के साथ खुद को शामिल होते हुए बहुत खुशी से देख पाए.

Paytm को एशिया में लीड बनना चाहता हूं

Paytm के भविष्य की संभावनाओं पर विजय शेखर ने कहा, “एशिया के पास नेक्स्ट जेनरेशन के लिए वित्तीय प्रणाली तैयार करने का मौका है. मैं अपनी जिंदगी में पेटीएम को एशिया में अग्रणी बनाना चाहता हूं. हम भारतीय बाजार के लिए नए बैंक साझेदार बनाएंगे और अन्य एशियाई बाजारों में विस्तार करने पर कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि यह सबसे अच्छा मौका है, जब मेरे पास सीखने के लिए नए सबक हैं और संबोधित करने के लिए नए अवसर.

15 मार्च के बाद Paytm पर लागू होंगे प्रतिबंध

बता दें कि विजय शेखर शर्मा ने फरवरी में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था, जिसके करीब महीनेभर बाद आरबीआई ने बैंक को अपने कस्टमर अकाउंट्स या ऑनलाइन वॉलेट में नए डिपॉजिट पर रोक लगाई थी. इसके बाद पेटीएम के शेयरों में भारी गिरावट आई. पिछले दिनों एक केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कंपनी पर 5 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने 15 मार्च के बाद पेटीएम पर प्रतिबंधों लागू करने की डेडलाइन जारी की है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

29 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

44 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

46 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

1 hour ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago