देश

डीआरआई और भारतीय तटरक्षक ने तमिलनाडु में जब्त की 108 करोड़ रुपये के 99 KG मादक पदार्थ

तमिलनाडू में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और भारतीय तटरक्षक ने तमिलनाडु में मंडपम तट के पास एक देशी नाव से 99 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत 108 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नाव श्रीलंका की ओर जा रही थी और राजस्व खुफिया निदेशालय की चेन्नई इकाई और भारतीय तटरक्षक मंडपम के अधिकारियों के संयुक्त दस्ते ने नाव का पीछे करने बाद इसे रोक लिया.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

एक गुप्त सूचना मिली कि समुद्री तट के पास तटीय मार्ग के माध्यम से भारत से श्रीलंका में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है,जिसके बाद मंडपम समुद्री तट अधिकारियों ने चार और पांच मार्च की मध्यरात्रि को तटरक्षक जहाज के माध्यम से मन्नार की खाड़ी पर निगरानी रखी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “गहरे समुद्र में निगरानी के दौरान, डीआरआई और तटरक्षक बल के अधिकारियों ने श्रीलंका की ओर जा रही एक देशी नाव की पहचान की और थोड़ी देर तक पीछा करने के बाद उसे रोक लिया. रोकने पर, अधिकारियों ने नाव की जांच की और उसके अंदर छिपाए गए पांच बोरे का पता लगाया. इसमें कहा गया कि देशी नाव को तस्करी के सामान और उसमें सवार तीन लोगों को आगे की जांच के लिए आज सुबह तटरक्षक स्टेशन मंडपम लाया गया.

श्रीलंका ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ

डीआरआई ने उस व्यक्ति को उसके घर से पकड़ लिया, जिसने तटीय मार्ग से भारत से श्रीलंका तक नशीले पदार्थों की तस्करी की योजना बनाई थी. विज्ञप्ति में कहा गया है, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब्त की गए मादक पदार्थ को देश के विभिन्न हिस्सों से देशी नावों के जरिए श्रीलंका ले जाया जा रहा था.”
स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 108 करोड़ रुपये कीमत के 99 किलोग्राम वजन वाले मादक पदार्थ के कुल 111 पैकेट जब्त किए गए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

2 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

6 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

8 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

34 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

1 hour ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

1 hour ago