Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ओडिशा में भूकंप के झटकों से दहले लोग, रिएक्टर स्केल पर  5.1 मापी गई तीव्रता

ओडिशा के कई शहरों में मंगलवार (25 फरवरी) सुबह लोगों ने भकूंप के झटके महसूस किए. सुबह करीब 6:10 बजे पुरी, बरहामपुर, बालासोर और भुवनेश्वर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. ओडिशा के अलावा, पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए.

earthquake

सांकेतिक फोटो.

ओडिशा के कई शहरों में मंगलवार (25 फरवरी) सुबह लोगों ने भकूंप के झटके महसूस किए. झटका इतना जोरदार था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. सुबह करीब 6:10 बजे पुरी, बरहामपुर, बालासोर और भुवनेश्वर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. भूकंप का केंद्र अक्षांश 19.52 डिग्री उत्तर और देशांतर 88.55 डिग्री पूर्व पर था. ओडिशा के अलावा, पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए.

भूकंप के बाद लोग दहशत में हैं. हालांकि इस झटके से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

पुरी से 286 किमी दूर था भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी पर दर्ज जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पुरी से 286 किमी और बरहामपुर से 394 किमी दूर था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई और इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में था. यह झटके सुबह 6:10 बजे आए, जब ज्यादातर लोग अपने घरों में थे. इससे पहले 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई. भूकंप का केंद्र कुपवाड़ा बताया गया था.

कुछ दिनों पहले दिल्ली में भी आया भूकंप

इससे पहले 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में जोरदार भूकंप आया था, जिसका केंद्र दिल्ली रहा था. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जो लोग सो रहे थे, उनकी नींद टूट गई, और जो जाग रहे थे, वह दहशत में आ गए थे. जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital