देश

Delhi Crime: मंदिर से प्रसाद उठाकर खाने पर लोगों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, इलाज के दौरान मौत

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था. जहां उसने प्रसाद उठाकर खा लिया था. इसी से नाराज होकर वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मानसिक रूप से बीमार था मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक, नंद नगरी थाना इलाके के सुंदर नगरी में मोहम्मद ईसार नाम का युवक 26 सितंबर को सुबह 4 बजे अपने घर के पास में स्थित एक मंदिर में पहुंचा था. जहां धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था. इसी बीच ईसार ने मंदिर में रखे प्रसाद को उठाकर खा लिया था. जिससे मंदिर में मौजूद लोग नाराज हो गए. उन्होंने ईसार को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ईसार मानसिक रूप से बीमार था. युवक की पिटाई का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें लोग उसे पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Iraq Fire Accident: ईराक में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, आग लगने से दूल्हा-दुल्हन समेत 100 लोगों की मौत

इलाज के दौरान युवक की हुई मौत

पुलिस के अनुसार ईसार के पिता फल बेचने का काम करते हैं. ईसार मानसिक रूप से बीमार था. मृतक के पिता अब्दुल वाजिद ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार को घर पर बेसुध हालत में पड़ा हुआ था. शरीर पर चोट के गहरे निशान थे. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भोपाल में लगेगी 5 दिवसीय हाई-टेक प्रदर्शनी, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित…

7 minutes ago

युवक ने सवाल पूछा तो मंत्री जी ने जड़ दिया थप्पड़? AAP ने दर्ज कराई FIR

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP…

20 minutes ago

7 अक्टूबर की दरिंदगी का हिसाब! नोआ अर्गमनी को बाइक पर अगवा कर भागने वाला हमास आतंकी गाजा में ढेर

इजरायली सेना ने गाजा के नुसेरात में बड़ा एक्शन लेते हुए 7 अक्टूबर हमले के…

56 minutes ago

आंवले से बदली किस्मत! ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले- वोकल फॉर लोकल की मिसाल है प्रतापगढ़

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो…

1 hour ago