Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Crime: मंदिर से प्रसाद उठाकर खाने पर लोगों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, इलाज के दौरान मौत

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था. जहां उसने प्रसाद उठाकर खा लिया था.

दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था. जहां उसने प्रसाद उठाकर खा लिया था. इसी से नाराज होकर वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मानसिक रूप से बीमार था मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक, नंद नगरी थाना इलाके के सुंदर नगरी में मोहम्मद ईसार नाम का युवक 26 सितंबर को सुबह 4 बजे अपने घर के पास में स्थित एक मंदिर में पहुंचा था. जहां धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था. इसी बीच ईसार ने मंदिर में रखे प्रसाद को उठाकर खा लिया था. जिससे मंदिर में मौजूद लोग नाराज हो गए. उन्होंने ईसार को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ईसार मानसिक रूप से बीमार था. युवक की पिटाई का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें लोग उसे पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Iraq Fire Accident: ईराक में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, आग लगने से दूल्हा-दुल्हन समेत 100 लोगों की मौत

इलाज के दौरान युवक की हुई मौत

पुलिस के अनुसार ईसार के पिता फल बेचने का काम करते हैं. ईसार मानसिक रूप से बीमार था. मृतक के पिता अब्दुल वाजिद ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार को घर पर बेसुध हालत में पड़ा हुआ था. शरीर पर चोट के गहरे निशान थे. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital