Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Iraq Fire Accident: ईराक में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, आग लगने से दूल्हा-दुल्हन समेत 100 लोगों की मौत

उत्तरी ईराक के नेवेह प्रांत के अल-हमदानिया जिले में एक शादी समारोह में आग लगने से दूल्हा-दुल्हन समेत 100 लोगों की मौत हो गई और 150 लोग घायल हो गए. घटना राजधानी बगदाद से लगभग 335 किलोमीटर दूर हुई है.

शादी समारोह में लगी भीषण आग

उत्तरी ईराक के नेवेह प्रांत के अल-हमदानिया जिले में एक शादी समारोह में आग लगने से दूल्हा-दुल्हन समेत 100 लोगों की मौत हो गई और 150 लोग घायल हो गए. घटना राजधानी बगदाद से लगभग 335 किलोमीटर दूर हुई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. ईराकी न्यूज एजेंसी नीना के हवाले से बताया गया है कि मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं.

शादी समारोह में लगी भीषण आग

रिपोर्ट के मुताबिक, शादी समारोह के जश्न में आग उस समय लगी, जब पटाखे जलाए जा रहे थे. तभी आग लग गई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Shahnawaz Hussain Health Update : BJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, लीलावती हॉस्पिटल में कराए गए भर्ती

दूल्हा-दुल्हन समेत 100 लोग जले

समाचार एजेंसी नीना के मुताबिक, नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने बताया कि जहां पर शादी समारोह चल रहा था, वहां पर ज्वलनशील सामान रखा हुआ था. जिससे आग लगने के बाद और भड़क गई. जिससे आग तेजी के साथ फैल गई. हादसे में करीब 100 लोगों की जलने से मौत हो गई. जिसमें दूल्हा-दुल्हन के अलावा अन्य लोग शामिल हैं.

पीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, इमारत में आग स्थानीय समयानुसार लगभग 10.45 बजे लगी. उस वक्त शादी में सैकड़ों लोग मौजूद थे. वहीं घटना के बाद प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों के इलाज की समुचित व्यवस्था के साथ ही राहत बचाव कार्य में तेजी लाई जाए. पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital