देश

उत्तराखंड के जंगलों लगी आग का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CJI बोले- पहले ईमेल करें…फिर विचार करेंगे कब होगी सुनवाई

Fire In Uttrakhand Forest: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने लोगों की टेंशन को बढ़ा दिया है. इस बीच आग का यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को लेकर सीजेआई डीवाई चंद्रचुड़ ने ईमेल करने को कहा है. सीजेआई ने कहा कि जंगल में लगी आग को लेकर पहले कोर्ट को ईमेल किया जाए. उसके बाद कोर्ट विचार करेगा कि याचिका पर कब सुनवाई की जाए. याचिकाकर्ता ने कहा कि राज्य में आई प्राकृतिक आपदा से जुड़ी याचिकाओं के साथ ही इस याचिका को भी सुना जाए.

एयरफोर्स चला रही ऑपरेशन

बता दें कि उत्तराखंड के कई जंगलों में आग लगी हुई है, जिसको बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना लगातार उत्तराखंड वन विभाग के साथ ऑपरेशन चला रही है. प्रदेश में जंगल मे आग लगने की कोशिश करते आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं नैनीताल जिला प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की एक टीम हल्द्वानी भेजी गई है. जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल उसकी मदद ली जा सके.

24 घंटे में आग की 8 घटनाएं

उधर वन अधिकारियों ने बताया कि हल्द्वानी, नैनीताल और चंपावत बन प्रभागों समेत प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्रों में भड़की आग बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर चल रहा है. पिछले 24 घंटो में प्रदेश भर में जंगल मे आग की 8 नई घटनाएं सामने आयी जिनमें से चार कुमायूं क्षेत्र में, दो गढ़वाल क्षेत्र में और दो अन्य वन्य क्षेत्रों में है. इन घटनाओं में 11.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ.

यह भी पढ़ें- संदेशखाली मामले की CBI जांच के खिलाफ याचिका पर अब जुलाई में होगी सुनवाई, ममता सरकार की मांग पर कोर्ट ने दी सहमति

आग लगने से कई गांव प्रभावित

पिछले साल 1 नवंबर से राज्य में जंगल मे आग लगने की कुल 575 घटनाएं सामने आई हैं, जिससे 689.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ और राज्य को 14 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. जंगल की आग के कारण ब्लादियाखान, ज्योलीकोट, मंगोली, खुर्पाताल, देवीधुरा, भवाली, पिनस, भीमताल और मुक्तेश्वर सहित नैनीताल के आसपास के कई गांव प्रभावित हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 10 November 2026: गोवर्धन पूजा आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया…

20 minutes ago

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

8 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

9 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

10 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

10 hours ago