Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में लगातार बने तनाव का असर भारत में ईंधन की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है. सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की दरें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस फैसले के बाद आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ना तय है.
राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल की दरें बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं. पहले पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये था.
कोलकाता में पेट्रोल 3.29 रुपये बढ़कर 108.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 3.11 रुपये बढ़कर 95.13 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है.
मुंबई में पेट्रोल 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये और डीजल 3.11 रुपये बढ़कर 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
चेन्नई में पेट्रोल 2.83 रुपये बढ़कर 103.67 रुपये और डीजल 2.86 रुपये बढ़कर 95.25 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में कहा था कि वैश्विक अनिश्चितता के चलते ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि पिछले चार सालों से दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था और पिछली बार 2022 में कीमतें बढ़ाई गई थीं.
तेल मार्केटिंग कंपनियां लगातार वित्तीय दबाव झेल रही हैं. मंत्री ने कहा कि उनकी ‘अंडर-रिकवरी’ यानी लागत से कम वसूली करीब 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. यही वजह है कि कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया.
शुक्रवार से चारों बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू हो गई हैं. इस बढ़ोतरी से परिवहन लागत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है. आम लोगों के लिए यह फैसला निश्चित रूप से अतिरिक्त बोझ लेकर आया है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में BRICS सम्मेलन: PM मोदी और ईरान के विदेश मंत्री के बीच अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इस तरह अंतरराष्ट्रीय हालात और कंपनियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने ईंधन की दरें बढ़ा दी हैं, जिससे आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…