देश

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच तेल का ‘काला खेल’: श्रीगंगानगर में परिवर्तन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, अवैध पेट्रोल-डीजल का जखीरा जब्त

मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग का असर अब सरहदी इलाकों में ‘तेल की कालाबाजारी’ के रूप में दिखने लगा है. युद्ध के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत होने की आशंका का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व अवैध तरीके से तेल का स्टॉक जमा करने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में परिवर्तन विभाग ने एक बड़ी छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया है.

वार्ड 23 में चल रहा था मिलावटी तेल का ‘गोरखधंधा’

प्रशासन को सूचना मिली थी कि श्रीकरणपुर के वार्ड नंबर 23, आदर्श नगर में वेयर हाउस के पीछे अवैध रूप से पंजाब और हरियाणा से लाया गया पेट्रोल-डीजल स्टोर किया जा रहा है. येां न केवल तेल का अवैध स्टॉक था, बल्कि मिलावटी पेट्रो पदार्थों का कारोबार भी धड़ल्ले से चल रहा था. सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर परिवर्तन विभाग की टीम ने घेराबंदी की और मौके पर दबिश दी.

भारी मात्रा में डीजल जब्त

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत की गई इस कार्रवाई में अधिकारियों का भारी अमला मौजूद रहा. श्रीगंगानगर से परिवर्तन अधिकारी पूजा अग्रवाल, श्रीकरणपुर तहसीलदार गिरधारी लाल, डीएसओ (DSO) कविता सिहाग और परिवर्तन अधिकारी धर्मपाल ने टीम के साथ छापेमारी को अंजाम दिया.

अधिकारियों ने बताया कि ये अवैध कारोबार तस्कर सतपाल चंद कस्तूरी लाल के घर से संचालित हो रहा था. छापेमारी के दौरान टीम ने610 लीटर अवैध डीजल और 50 लीटर मोबिल ऑयल बरामद किया. इसके अलावा मौके से पेट्रो पदार्थों के बड़ी संख्या में खाली ड्रम भी जब्त किए गए हैं.

‘बख्शा नहीं जाएगा’

परिवर्तन अधिकारी पूजा अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए साफ किया कि वैश्विक युद्ध की आड़ में जो भी लोग पेट्रो पदार्थों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में भी ऐसी छापेमारी जारी रहेगी और तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: मिशन असम पर अमित शाह: गुवाहाटी के बाद आज सोनितपुर और नलबाड़ी में भरेंगे हुंकार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

11 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

29 minutes ago