देश

मिशन असम पर अमित शाह: गुवाहाटी के बाद आज सोनितपुर और नलबाड़ी में भरेंगे हुंकार

Amit Shah Assam Visit: असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी बड़े राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां और प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर असम में हैं. उन्होंने दावा किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 90 से अधिक सीटें जीतकर राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा. शनिवार को गुवाहाटी में एक शानदार रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार का शंखनाद करने के बाद, आज अमित शाह राज्य में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

अमित शाह के आज के कार्यक्रम

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का असम में धुआंधार चुनाव प्रचार जारी रहेगा. आज उनके साथ-साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैलियां करेंगे. आज के कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है.

  • सोनितपुर में पहली जनसभा: अमित शाह सुबह 11:30 बजे ढेकियाजुली (Dhekiajuli) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोनितपुर के फुटबॉल ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • नलबाड़ी में दूसरी रैली: इसके बाद दोपहर 12:45 बजे गृह मंत्री तिहू (Tihu) विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां नलबाड़ी के चमाटा एचएस स्कूल के मैदान (Chamata H S School Field) में उनकी दूसरी जनसभा होगी.

गुवाहाटी के मेगा रोड शो में उमड़ा था जनसैलाब

इससे पहले, शनिवार शाम को राजधानी गुवाहाटी पहुंचने के बाद अमित शाह ने अपने दो-दिवसीय दौरे की शुरुआत एक भव्य रोड शो से की थी. खुली एसयूवी में सवार गृह मंत्री को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था. यह मेगा रोड शो आर्य विद्यापीठ कॉलेज के मैदान से शुरू होकर ए.के. आजाद रोड होते हुए गुवाहाटी के नेपाली मंदिर प्वॉइंट पर समाप्त हुआ. इस दौरान करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की गई.

ये भी पढ़ें: जेलेंस्की के दावे में कितना दम? अमेरिका-इजरायल-ईरान जंग में बताया रूस का ‘सीक्रेट’ रोल

एनडीए उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट

अमित शाह ने यह रोड शो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (जलुकबाड़ी सीट), विजय कुमार गुप्ता (गुवाहाटी सेंट्रल), डिप्लू रंजन शर्मा (न्यू गुवाहाटी), प्रद्युत बोरदोलोई (दिसपुर) और असम गण परिषद (AGP) के उम्मीदवार तपन दास (दिमोरिया) के समर्थन में किया. रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री सरमा को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवार और असम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया अमित शाह के साथ मौजूद रहे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago