Rajasthan Deer Rescue
रिपोर्ट – प्रदीप जोशी
Rajasthan Deer Rescue: राजस्थान के फलोदी जिले के इस्लामनगर गांव से इंसान और वन्यजीव के बीच प्रेम, करुणा और संवेदनशीलता की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. यहां एक परिवार ने घायल हिरणी को न केवल बचाया, बल्कि तीन महीनों तक उसे अपने बच्चे की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया और स्वस्थ होने पर पूरे सम्मान के साथ उसके प्राकृतिक आवास में विदा किया.
करीब तीन माह पहले इस्लामनगर गांव निवासी इलियास खान को एक हिरणी आवारा श्वानों के हमले में गंभीर रूप से घायल और डरी-सहमी अवस्था में मिली थी. उन्होंने बिना देर किए हिरणी को अपने घर ले जाकर उसका उपचार और देखभाल शुरू की. धीरे-धीरे हिरणी स्वस्थ होने लगी और परिवार के साथ इतनी घुल-मिल गई कि घर के सदस्य उसे अपने परिवार का हिस्सा मानने लगे.
परिवार के लोगों ने उसे बच्चे की तरह स्नेह दिया. घर के आंगन में खेलती-कूदती हिरणी सभी की चहेती बन गई. तीन महीनों तक प्रेम और ममता से उसका पालन-पोषण किया गया, जिससे वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई.
जब हिरणी अपने प्राकृतिक वातावरण में रहने के लिए सक्षम हो गई तो परिवार ने उसे वापस जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया. इस कार्य में पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमदान चारण ने पहल करते हुए वन विभाग से संपर्क किया और हिरणी को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की व्यवस्था करवाई.
हिरणी की विदाई का दृश्य बेहद भावुक था. परिवार की महिलाओं ने उसे बेटी की तरह सजाया-संवारा, उसके पैरों में मेहंदी लगाई और नम आंखों से विदा किया. वन विभाग की टीम को हिरणी सौंपते समय परिवार के कई सदस्य अपने आंसू नहीं रोक सके.
इस अवसर पर वन विभाग की टीम के साथ कैलाशदान चारण, बबलू चौधरी, रामचंद्र, हमले खान, हानू खान और नवाब खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने इलियास खान और उनके परिवार की इस संवेदनशील पहल की सराहना की.
ये भी पढ़ें- माननीय बनने को तैयार पवन सिंह! सम्राट चौधरी और चिराग पासवान के साथ नामांकन भरने पहुंचे ‘पॉवर स्टार’
ग्रामीणों का कहना है कि आज के दौर में जीवों के प्रति दया, प्रेम और मानवता का ऐसा उदाहरण दुर्लभ है. इस्लामनगर के इस परिवार ने यह साबित कर दिया कि करुणा और संवेदनशीलता की कोई सीमा नहीं होती. यही वजह है कि इस अनूठी कहानी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है और लोग परिवार की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…