देश

‘काम नहीं, सटीक परिणाम चाहिए’ यमुना पुनरुद्धार बैठक में केंद्रीय मंत्रियों और एलजी के सामने बोले अमित शाह

Amit Shah On Yamuna Rejuvenation: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में यमुना के पुनरुद्धार के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

इस बैठक में अमित शाह ने कहा कि साफ और स्वच्छ यमुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है, और हम सभी को मिलकर इसे जल्दी पूरा करना है. दिल्ली, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश की सरकारें व सभी संबंधित मंत्रालय यमुना की स्वच्छता के लिए टुकड़ों में नहीं, बल्कि एक टीम भावना से एकीकृत कार्य योजना के तहत काम करें. दिल्ली की डेयरियों के वेस्टेज को यमुना में जाने से रोकने के लिए एमसीडी और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच एमओयू साइन होगा, जो इसे गोबर गैस तथा खाद में तब्दील करेगा.

यमुना पर लिया बड़ा फैसला

उन्होंने कहा कि यमुना नदी की डीसिल्टिंग जल्दी हो और गाद का इस्तेमाल विभिन्न विनिर्माण परियोजनाओं में किया जाए, जिससे बारिश में ये गाद बहकर वापस यमुना में ना जाए. एसटीपी, औद्योगिक वेस्टेज और सभी नालों के डिस्चार्ज को अच्छे से मॉनिटर करें. सिर्फ संतोषजनक काम नहीं बल्कि सटीक परिणाम आने चाहिए.

एनडीडीबी मॉडल के तहत डेयरी और गौशालाओं का गोबर सीधे गैस और खाद प्लांट तक पहुंचेगा, यमुना किनारे के कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन होगा.

हर 20 दिन में कार्य प्रगति की हो समीक्षा

अमित शाह ने कहा कि यमुना पुनर्जीवीकरण परियोजना में कार्य प्रगति की हर 20 दिन में समीक्षा होनी चाहिए.

दूसरी ओर, दिल्ली सरकार यमुना सफाई को लेकर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 14 जून को सरकार के ‘यमुना रिवरफ्रंट सफाई अभियान 2026’ की शुरुआत करेंगी. इस अभियान का मकसद यमुना की खोई हुई शान को वापस लाना, नदी के किनारों की सफाई करना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है.

मुख्यमंत्री इस बड़े अभियान में हिस्सा लेंगी और साफ-सुथरी और स्वस्थ यमुना के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करने में नागरिकों के साथ शामिल होंगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं है, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय विरासत का एक अहम हिस्सा है.

सिर्फ सरकार का नहीं हर नागरिक की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि यमुना की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी है. इसी सोच के साथ जागरूकता फैलाने और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर यह अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- माननीय बनने को तैयार पवन सिंह! सम्राट चौधरी और चिराग पासवान के साथ नामांकन भरने पहुंचे ‘पॉवर स्टार’

14 जून को यमुना नदी के किनारे प्रमुख घाटों पर एक साथ सफाई अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस अभियान में लगभग 500 सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ हजारों स्वयंसेवकों के शामिल होने की उम्मीद है. एक बयान में कहा गया है कि यह कार्यक्रम सामूहिक जन-प्रयास और प्रतिबद्धता के जरिए यमुना को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में एक अहम पहल होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

6 minutes ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

17 minutes ago

योगी सरकार की ओटीएस योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…

26 minutes ago

ब्रिटिश भारत के पांच विभाजनों की पड़ताल करती सैम डैलरिम्पल की ‘शैटर्ड लैंड्स’ ने जीता केसीबीपी एनआईएफ बुक प्राइज 2026

न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…

28 minutes ago

शेषनाग झील पर JCB का कहर! क्या सड़क बनी तो बिगड़ेगा ईकोसिस्टम? समझिए पूरा मामला

Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…

38 minutes ago

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर एमपी बीजेपी का बड़ा अभियान, सभी 230 विधानसभाओं में तैनात होंगे सेवा दूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्य…

40 minutes ago