देश

UP News: पीलीभीत में भिड़ीं दो बाइकें, पीछे से आ रहे डंपर ने कुचला, पति-पत्नी सहित पांच की मौत, मिलने जा रहे थे ईद

Pilibhit Road Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दो बाइकों के आपस में भिड़ने के बाद पीछे से आ रहे डंपर के कुचलने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद कोहराम मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है तो वहीं हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई और डंपर को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया. इस दौरान हाईवे जाम करने की कोशिश भी की गई लेकिन पुलिस ने मामला शांत करा दिया है और माहौल को शांत बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है.

हादसा बरेली-हरिद्वार हाईवे पर हुआ है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यहां के जहानाबाद थाना क्षेत्र में निसरा के पास दो बाइकों के आपस में टकराने से दोनों बाइकों पर बैठे लोग सड़क पर गिर पड़े. इस पर पीछे से आज रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों बाइकों पर सवार लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों बाइकों पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. इस घटना के बाद गांव वालों ने हंगामा करते हुए हाइवे जाम कर दिया.

ये भी पढ़ें-UP Politics: बसपा को बड़ा झटका, मलूक नागर ने दिया इस्तीफा, मायावती को चिठ्ठी लिख थामा जयंत चौधरी का हाथ

घटना में इन लोगों की हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार यानी ईद के दिन सुबह 10:30 बजे निसरा क्षेत्र के पास दो बाइकें आपस में भिड़ गईं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों बाइकों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के सवार सड़क पर गिर पड़े. दोनों बाइक पर पांच लोग बैठे थे, जिसमें एक महिला भी थी. बताया जा रहा है कि जब तक पांचों सम्भलते और सड़क से हटने की कोशिश करते तब तक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पांचों को कुचल दिया. इसमें ग्राम विलाई पसियापुर का रहने वाला 21 वर्षीय आकिब, गांव परेवा वैश्य निवासी साहब (25), इसी गांव का अरबाज (26) और दूसरी बाइक पर सवार ग्राम अडोली निवासी ओवैस और उनकी पत्नी 30 वर्षीय सकरा बेगम की मौत हो गई है.

घटना को अंजाम देकर डंपर फरार

घटना को अंजाम देने के बाद डंपर फरार हो गया है. पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है. तो वहीं हाइवे जाम करके गांव वालों ने तुरंत डंपर वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है. हंगामे की सूचना पर सीओ सदर डॉक्टर प्रतीक दहिया, प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मुकेश शुक्ला भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया व चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार मृतक तीनों युवक ईद की नमाज पढ़ने जा रहे थे तो वहीं दूसरी बाइक पर सवार दंपती ईद मिलने के लिए अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago