चुनाव

Lok Sabha Election-2024: नोटों की गड्डियां बांटते दिखे सपा प्रत्याशी, फोटो वायरल होने के बाद दी अजब-गजब सफाई

Lok Sabha Election-2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी जारी है तो वहीं जनता को रिझाने के लिए राजनीतिक दल हर जोड़तोड़ कोशिश कर रहे हैं. 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव 2024 शुरू होने जा रहा है. इससे पहले राजनीतिक दल चर्चा में बने रहने के लिए लगातार अलग-अलग स्टंट कर रहे हैं. कोई कार की छत पर बैठकर प्रचार कर रहा है तो कोई उम्मीदवार बीयर और व्हिस्की फ्री में बंटवाने का लोभ दे रहा है. तो वहीं सपा प्रत्याशी भीम निषाद का ताजा वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोटों की गड्डी देते हुए नजर आ रहे हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वह चर्चा में बने हुए हैं.

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इस वीडियो में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भीम निषाद खुलेआम नोटों की गड्डियां सुल्तानपुर इसौली विधायक ताहिर खान को देते नजर आ रहे हैं लेकिन विधायक तौहीर को कैमरा चलने की भनक लग जाती है. इस पर वह नोटों की गड्डी लेने से इंकार करते हुए दिखाई देते हैं. वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. हालांकि इसको लेकर भारत एक्सप्रेस पुष्टि नहीं करता.

ये भी पढ़ें-Road Accident: पीलीभीत में भिड़ीं दो बाइकें, पीछे से आ रहे डंपर ने कुचला, पति-पत्नी सहित पांच की मौत, मिलने जा रहे थे ईद

भीम निषाद ने दी सफाई

वायरल वीडियो को लेकर सपा प्रत्याशी भीम निषाद ने सफाई दी है. उन्होंने नोटों की गड्डी वाले वीडियो को लेकर कहा है कि हम नहीं जनता पैसा दे रही थी, हम लोगों ने पैसा देने के लिए मना किया, उसी में किसी ने वीडियो बना लिया. वह आगे बोले कि न हमारी गलती, न माननीय विधायक की गलती, जनता लोकतंत्र बचाने के नाम पर पैसा दे रही थी. हम लोग पैसा नहीं बल्कि वोट मांग रहे थे.

7 चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 7 चरणों में होंगे. 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे. 19 अप्रैल के बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को वोटिंग होगी ऐर 4 जून को वोटों की गिनती होगी. इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है तो वहीं चरण के हिसाब से देश भर में नामांकन प्रक्रिया भी जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

40 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago