देश

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही TDP, प्रधानमंत्री ने दी जीत की बधाई

आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है. वहीं तेलुगू देशम पार्टी (TDP) इस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

TDP अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू अपनी पार्टी को आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत मिली है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनसेना पार्टी भी उनके साथ गठबंधन में हैं. राज्य में एनडीए गठबंधन की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी है.

एनडीए को असाधारण जनादेश: PM Modi

सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘आंध्र प्रदेश ने एनडीए को असाधारण जनादेश दिया है! मैं राज्य की जनता को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण और टीडीपी, जनसेना पार्टी तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं.’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘हम आंध्र प्रदेश की सर्वांगीण प्रगति के लिए काम करेंगे और आने वाले समय में राज्य की समृद्धि सुनिश्चित करेंगे.’

किसने कितनी सीटें जीतीं

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक 175 सीट वाली आंध्र प्रदेश विधानसभा में टीडीपी ने 122 सीटों पर जीत हासिल कर ली थी और 12 पर बढ़त बनाए हुए हैं. जनसेना पार्टी की बात करें तो इसने 20 सीटें अपने नाम कर ली है और 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. इन दोनों दलों के साथ गठबंधन में शामिल भाजपा के खाते में 6 सीटें आई हैं और 2 पर पार्टी को बढ़त मिली हुई है. वहीं सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस 8 सीटों पर जीत चुकी है और 4 पर उसे बढ़त हासिल है.

भाजपा से गठबंधन

2024 में नायडू ने एनडीए में एक बार फिर से वापसी की और आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा. गठबंधन के तहत प्रदेश की कुल 175 विधानसभा सीट में से टीडीपी 144, जनसेना 21 और भाजपा 10 सीट पर चुनाव लड़ा.

नायडू वर्ष 1995 में पहली बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. 1999 में फिर से मुख्यमंत्री चुने गए और 2004 तक पद पर रहे. आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना का गठन किए जाने के बाद 2014 में वह तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से करारी हार के बाद टीडीपी सत्ता से बाहर हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago