चुनाव

Lok Sabha Election Results 2024: कुछ ही देर में भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे. बता दें कि इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया है. भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं.”

ये भी पढ़ें-UP में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद सीएम योगी ने तत्काल बुलाई बैठक, ये नेता मौजूद

मुख्यालय पर पहुंचने लगे कार्यकर्ता

पीएम मोदी के भाजपा मुख्यालय पर पहुंचने की खबर सामने आते ही कार्यकर्ता मुख्यालय पर जुटने लगे हैं. तो दूसरी ओर देश के तमाम हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हैं. इसी बीच तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता एन चंद्रबाबू नायडू से प्रधानमंत्री मोदी ने बात की है. वहीं सूत्रों की मानें तो एनडीए गठबंधन में शामिल दो प्रमुख क्षेत्रीय सहयोगी दलों ने नरेंद्र मोदी को भारत के अगले प्रधानमंत्री के रूप स्वीकार करते हुए समर्थन दिया है.

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और जनता दल (यूनाइटेड) ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि मोदी की भाजपा के साथ उनका चुनाव पूर्व गठबंधन बरकरार है और वे अगली सरकार बनाएंगे. गौरतलब है कि टीडीपी और जदयू के प्रवक्ताओं की ओर से मंगलवार को उस वक्त ये बयान दिया गया है जब भाजपा को लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्ण बहुमत नहीं मिली है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

5 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

14 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

14 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

21 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

28 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

29 minutes ago