प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में पानी के भीतर देश के पहले मेट्रो खंड सहित देशभर में कई मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. वहीं पीएम ने देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो टनल का उद्घाटन भी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवि सुभाष मेट्रो, माझेरहाट मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो, मेरठ-आरआरटीएस सेक्शन, पुणे मेट्रो, एस्प्लेनेड मेट्रो-कोलकाता से मेट्रो रेलवे सेवाओं को हरी झंडी दिखाई.
पीएम को मेट्रों में अपने बीच पाकर खुश दिखे बच्चे
कोलकाता के महाकरण मेट्रो स्टेशन पर लोगों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल में सवार हुए. इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के साथ भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते हुए मेट्रो कर्मचारियों के साथ बातचीत की.
कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनका अभिवादन किया.
शहरी यातायात में मिलेगी गति
देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो टनल शहरी गतिशीलता और कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कोलकाता मेट्रो विस्तार, जिसमें हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो खंड शामिल है, में एक प्रमुख नदी के नीचे से गुजरने वाली भारत की पहली परिवहन सुरंग शामिल है, जो देश के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर का प्रतिनिधित्व करती है. यह खंड कोलकाता के दो व्यस्त क्षेत्रों को जोड़ने, शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क की दक्षता और पहुंच को बढ़ाने के रणनीतिक महत्व पर भी प्रकाश डालता है.
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…