देश

‘उनके सभी आदेश राजनीति से प्रेरित थे…’ जस्टिस गंगोपाध्याय के खिलाफ SC जाने की तैयारी में ममता सरकार

Justice Abhijeet Gangopadhyay Retirement: कलकत्ता हाईकोई के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को त्यागपत्र दे दिया. वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं. इधर बंगाल सरकार और अभिषेक बनर्जी अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं. जानकारी के अनुसार याचिका में कहा जा सकता है कि जस्टिस गंगोपाध्याय के राजनीति में शामिल होने से उनके सभी फैसलों पर धब्बा लगा दिया है. इसके अलावा गंगोपाध्याय के फैसले न्यायिक आदेश नहीं थे बल्कि एक राजनीतिक दल पर एक राजनीतिक हमला था.

हालांकि इस मामले में अभी सरकार कानूनी सलाह ले रही है. उधर लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी ने हाईकोर्ट की पीठ से अनुरोध किया कि एसएससी से जुड़े मामलों में जस्टिस गंगोपाध्याय के सभी आदेश राजनीति से प्रेरित थे ऐसे में उन्हें रद्द किया जाना चाहिए. वहीं इस मामले में राज्य सरकार के वकील संजय बसु ने कहा कि उनके आदेश देखें तो साफ लगता है कि उन्होंने राजनीतिक करियर शुरू करने के लिए यह सब कुछ किया. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही उनके आदेशों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी.

ये भी पढ़ेंः किसानों का दिल्ली कूच फिर टला, पंधेर बोले- दक्षिण के किसान 2 दिन में दिल्ली पहुंचेंगे, 10 मार्च को लेंगे फैसला

उधर इस मामले में कल्याण बनर्जी ने सोमवार को न्यायमूर्ति देबांगसु बसाक और न्यायमूर्ति मोहम्मद शब्बर की पीठ से कहा कि वह एक औपचारिक आवेदन देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति के आदेशों को रद्द कर देना चाहिए. उन्होंने यह आदेश राजनीतिक उद्देश्य से दिए हैं.

जानें कौन हैं जस्टिस पूर्व अभिजीत गंगोपाध्याय

पूर्व न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय जन्म 1962 में कोलकात्ता में हुआ. उन्होंने अपनी पढ़ाई बंगाली माध्यम स्कूल मित्र संस्थान से की. उन्होंने हाजरा लाॅ कालेज से पढ़ाई की. इनके पिता भी फेमस वकील थे. काॅलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी रुचि थिएटर में हुई और वे रंगमंच से जुड़ गए. करियर की शुरुआत में वे बंगाल सिविल सेवा सर्विस के अधिकारी बन गए. हालांकि कुछ दिनों बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और कलकत्ता हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करने लगे. इसके बाद 2018 में वे कलकत्ता हाईकोर्ट के एडिशनल जज और 30 जुलाई 2020 को स्थायी जज बने.

ये भी पढ़ेंः CBI को नहीं मिली शाहजहां शेख की कस्टडी, फैसले के खिलाफ SC कोर्ट पहुंची ममता सरकार

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

9 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

20 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

51 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

1 hour ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

1 hour ago