देश

PM Kisan Samman Nidhi 21st Kisht: किसानों के लिए खुशखबरी, जानें कब और कैसे सीधे बैंक खाते में मिलेगा भुगतान

PM Kisan Samman Nidhi 21st Kisht: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) देश के किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक सहारा योजना है. इसे भारत सरकार ने इस उद्देश्य से शुरू किया है कि किसानों को खेती और परिवार के रोज़मर्रा खर्चों में मदद मिल सके. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये का लाभ मिलता है, जो तीन बराबर किश्तों में यानी 2,000 रुपये की तिहाई राशि के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है.

कई राज्यों में प्रक्रिया शुरू

अभी देशभर में किसान 21वीं किश्त के इंतजार में हैं और कई राज्यों में इसका भुगतान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय हैं. यह योजना केवल उन किसान परिवारों के लिए है जिनमें पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल हैं. साथ ही, इन परिवारों के पास 2 हेक्टेयर से कम खेती की जमीन होनी चाहिए. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें तय करती हैं कि कौन इस योजना के लिए योग्य है.

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज भी तैयार रखना आवश्यक है. इनमें आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, जमीन के मालिकाना हक के कागज और मोबाइल नंबर शामिल हैं. इसके अलावा, ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है.

यदि आप जानना चाहते हैं कि आप PM-Kisan योजना के लाभार्थी हैं या नहीं, तो इसका तरीका बेहद आसान है. सबसे पहले pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ. वहां ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आधार नंबर या बैंक खाता नंबर डालें. इससे आपको योजना के तहत अब तक मिली राशि और अपनी पात्रता की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

किसानों को आर्थिक राहत

इसके अलावा अगर आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो आप उसी वेबसाइट पर ‘Farmers Corner’ में ‘Update Mobile Number’ का विकल्प चुन सकते हैं. आधार नंबर डालने के बाद OTP के जरिए इसे सत्यापित करें. मोबाइल नंबर अपडेट करने और योजना के लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है. इस योजना की 21वीं किश्त आने वाली है और किसान इसे सीधे अपने बैंक खातों में प्राप्त करेंगे. सरकार किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर रही है ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और खेती संबंधित खर्चों में मदद मिले.

ये भी पढ़ें: ट्रेनों में यात्रियों की कंबल को लेकर शिकायत दूर करने के लिए रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

4 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

18 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

51 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago