देश

मोदी सरकार के 11 साल: ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ ने यूं बदली किसानों की जिंदगी, हो रहा बड़ा फायदा

‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण में बड़ी भूमिका निभा रही है. देश भर के किसानों की आर्थिक स्थिति इस योजना के माध्यम से सुधरी है. उत्तराखंड के चमोली के किसान भी योजना का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं.

इस योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपए की राशि दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है. अब तक 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. उत्तराखंड के चमोली के किसान भी इस योजना का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं.

चमोली जिले के 48,664 किसानों को ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ का लाभ मिल रहा है. किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है. योजना के तहत मिलने वाली छह हजार रुपए की सालाना राशि से वे लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं. किसानों ने योजना के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया.

‘किसान सम्मान निधि हर चार महीने पर मिलती है’

लाभार्थी होरी लाल ने बताया, “मुझे किसान सम्मान निधि हर चार महीने पर मिलती है. इससे मुझे बहुत सहायता मिलती है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं.”

लाभार्थी हरीश लाल ने बताया कि किसान सम्मान निधि के तहत उन्हें सालाना छह हजार रुपए मिलते हैं. इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.

लाभार्थी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें भी किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है.

24 फरवरी 2019 को लॉन्च की गई थी यह योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 को लॉन्च की गई थी और 1 दिसंबर 2018 से प्रभावी मानी गई थी. योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपए की राशि दो-दो हजार रुपए की किस्तों में सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है. योजना कई छोटे और सीमांत किसानों की आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी. इसका असर व्यापक रूप से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार में दिख रहा है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

11 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

21 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

29 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

38 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

39 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

46 minutes ago