प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बिहार के वैशाली जिले के किसानों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है. इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जो उनकी खेती-बाड़ी की लागत को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इस योजना से लाभान्वित किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इस पहल की शुरुआत की
वैशाली जिले के किसान वीर बहादुर सिंह ने बताया कि इस योजना ने उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है. उन्होंने कहा, ‘पहले समय पर बीज और खाद खरीदने के लिए पैसे की कमी के कारण फसल की बुवाई में देरी होती थी, लेकिन अब इस योजना की सहायता से समय पर खेती-बाड़ी हो रही है.’ पिछले 40 वर्षों से खेती कर रहे वीर बहादुर सिंह ने बताया कि यह राशि उनके लिए वरदान साबित हुई है. इससे न केवल उपज बढ़ी है, बल्कि मुनाफा भी होने लगा है.
उन्होंने कहा कि हम जैसे छोटे किसानों के लिए यह योजना किसी संजीवनी से कम नहीं है. इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं. इसी तरह, वैशाली के एक अन्य किसान राम प्रवेश राय ने भी योजना की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस योजना से मिलने वाली राशि से खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री खरीदना आसान हो गया है. पहले पैसे की कमी के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.
60 वर्षों से खेती कर रहे राम प्रवेश राय ने बताया कि यह योजना उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बनी है. उन्होंने कहा कि पहले किसी सरकार ने हम छोटे किसानों की इतनी चिंता नहीं की, जितनी मोदी सरकार ने की. इस योजना ने हमारी खेती को नई दिशा दी है.
इस योजना से समय पर संसाधन उपलब्ध होने के कारण फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार हुआ है. यह योजना न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि उनकी आत्मनिर्भरता को भी बढ़ा रही है.
ये भी पढ़े: गुजरात के जुनागढ़ में पत्नी को ही भूल गए शिवराज सिंह, याद आने पर 22 गाड़ियों के साथ वापस लौटे
भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…