बिजनेस

India Electronics Export: भारत ने 11 सालों में 6 गुना बढ़ाया इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, निर्यात 40 अरब डॉलर पार

India Electronics Export: केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार (20 जुलाई) को कहा कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 40 अरब डॉलर से अधिक हो गया है, जो पिछले 11 वर्षों में आठ गुना वृद्धि है. उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन छह गुना बढ़ गया है.

आईआईटी हैदराबाद के 14वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की तेज प्रगति पर भी बात की, जिसके अगस्त या सितंबर 2027 तक चालू होने की उम्मीद है.

भविष्य की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष कॉमर्शियल स्तर पर पहली मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया के टॉप पांच सेमीकंडक्टर देशों में से एक बनने की राह पर है, इसके लिए उन्होंने पूंजीगत उपकरणों और सेमीकंडक्टरों के लिए आवश्यक सामग्रियों पर अपने बढ़ते फोकस का हवाला दिया.

ये भी पढ़ें: भारत इंस्टैंट पेमेंट में बना ग्लोबल लीडर, जून में UPI से हुआ 24 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन: IMF

सिर्फ 11 सालों में हमने 6 गुना उत्पादन बढ़ाया है

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “केवल 11 वर्षों में हमने अपने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन को छह गुना बढ़ा दिया है. यह एक ऐसा सीएजीआर है जिससे कोई भी कॉर्पोरेट ईर्ष्या करेगा. हमने अपने निर्यात को आठ गुना बढ़ाया है, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में 40 बिलियन डॉलर के निर्यात को पार कर लिया है, जो विकास की एक अभूतपूर्व गति है, कुछ ऐसा जो हमारे आकार के बहुत कम देशों ने कभी देखा है.”

उन्होंने इस वृद्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दिया और कहा कि लगभग साढ़े तीन वर्षों में भारत एक 4 जी टेलिकॉम स्टैक डिजाइन कर सकता है. आज 4G लगभग 90,000 टेलिकॉम टावरों पर लगा है. यह दुनिया के कई देशों के नेटवर्क से भी ज्यादा है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

47 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

58 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago