देश

‘2001 से अनुच्छेद 370 और राम मंदिर तक…’ पीएम मोदी के 25 साल के सफर पर गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या गिनाया?

PM Modi political journey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं. बुधवार को गुरुग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित की गई. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि आए और उन्होंने मोदी के राजनीतिक सफर की चर्चा की.

अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 7 अक्टूबर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में खास दिन है. उनके मुताबिक, 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री लगातार 25 साल सार्वजनिक जीवन में बिताए हैं. शाह ने कहा कि करोड़ों लोगों का समर्थन हासिल करते हुए इतने लंबे समय तक शासन के शीर्ष पदों पर बने रहना भारतीय राजनीति में बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने दावा किया कि इतिहास में ये 25 वर्ष स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे.

शाह ने मोदी सरकार और उनके गुजरात कार्यकाल से जुड़े कई मुद्दों का जिक्र किया. उन्होंने गरीबी कम करने, देश की सुरक्षा मजबूत करने, अनुच्छेद 370 हटाने, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, राम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े कार्यों तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को प्रमुख पड़ाव बताया. शाह ने यह कहा कि सरकार की नीतियों से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम हुआ है.


ये भी पढ़ें: ‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल


युवाओं से जुड़ने की अपील

अमित शाह ने कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का उद्देश्य मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा को लोगों तक पहुंचाना और सेवा भावना मजबूत करना है. देश के अलग-अलग हिस्सों में युवा इस यात्रा के जरिए प्रमुख स्थानों पर पहुंचेंगे और सेवा की मशाल जलाएंगे. उन्होंने युवाओं से भी अभियान से आगे जुड़ने और इसे जनभागीदारी का बड़ा उत्सव बनाने की अपील की.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

16 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

25 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

25 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

45 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

58 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago