भारत के वैश्विक प्रभाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि का लोहा अब दुनिया के दिग्गज नेता भी बिल्कुल अलग और आध्यात्मिक अंदाज़ में मानने लगे हैं. भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे (Tshering Tobgay) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दो पन्नों की एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली चिट्ठी साझा की है.
इस पत्र में भूटानी पीएम ने खुलासा (PM Modi Vishnu Avatar) किया है कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी साधारण नेता के रूप में नहीं, बल्कि ‘भगवान विष्णु के अवतार’ के रूप में देखते हैं. भूटान के शीर्ष नेता के इस बयान ने पूरी दुनिया के कूटनीतिक और राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया है.
भूटानी प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने अपने पत्र में 2019 की एक बेहद पुरानी याद साझा की. तोबगे ने लिखा कि 27 जुलाई 2019 को वे दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे. उस समय तोबगे चुनाव हार चुके थे, उनकी पार्टी सत्ता में नहीं थी और वे किसी संवैधानिक पद पर भी नहीं थे. इसके बावजूद पीएम मोदी ने एक आम नागरिक की तरह उनसे मुलाकात की और एक बड़े भाई की तरह ढेर सारा प्यार, सम्मान और स्नेह दिया.
To Prime Minister @narendramodi,
An avatar of our times https://t.co/84RDOEfELm— Tshering Tobgay (@tsheringtobgay) October 7, 2026
चिट्ठी में भूटानी पीएम ने लिखा कि मैंने पीएम मोदी से कहा कि मैं उन्हें विष्णु के अवतार के रूप में देखता हूं, क्योंकि हमारी संस्कृति में प्रबुद्ध और जन-कल्याणकारी शासकों को लंबे समय से इसी रूप में देखा जाता रहा है.” तोबगे ने स्वीकार किया कि यह बात बोलने के बाद वे खुद भी हैरान रह गए थे कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? क्या वे भावनाओं में बह गए थे? लेकिन जब उन्होंने शांत दिमाग से इस पर विचार किया, तो उन्हें अहसास हुआ कि उनका फैसला बिल्कुल सही था.
शेरिंग तोबगे ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि आखिर वे मोदी में ‘भगवान विष्णु’ का रूप क्यों देखते हैं:
अतुलनीय विकास का विज़न: तोबगे ने लिखा कि उन्होंने 13 साल तक नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री रहते देखा, जहां उन्होंने राज्य को विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश का ग्लोबल मॉडल बना दिया.
महा-परिवर्तन का दौर: इसके बाद मोदी ने वही महत्वाकांक्षा पूरे भारत में लागू की. मेक इन इंडिया, विदेशी निवेश, वित्तीय समावेशन, स्वच्छता अभियान, डिजिटल तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति से पूरे देश की नुहार बदल दी.
ये भी पढ़ें: धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र
कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि भूटान के प्रधानमंत्री द्वारा पीएम मोदी की इस तरह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उपमा के साथ तारीफ करना, दोनों देशों के ऐतिहासिक और प्रगाढ़ रिश्तों को दर्शाता है. जहां चीन लगातार भूटान पर अपना प्रभाव बढ़ाने की फिराक में रहता है, वहीं तोबगे का यह खत साबित करता है कि भूटान का भारत और पीएम मोदी पर अटूट विश्वास है.
-भारत एक्सप्रेस
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…
Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…
Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…