प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम बनने के महा-रिकॉर्ड (4,399 दिन) पर यूं तो पूरा एनडीए कुनबा बधाई दे रहा है, लेकिन केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर एक ऐसा ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेला है जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.
दरअसल सिंधिया के आधिकारिक ‘एक्स’ (ट्विटर) हैंडल से किया गया एक बेहद रचनात्मक और इनोवेटिव पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. पहली नज़र में देखने पर इस पोस्ट में सिर्फ चार तस्वीरों के जरिए ‘4399’ लिखा हुआ दिखाई देता है, लेकिन इस पोस्ट का असली जादू तब सामने आता है जब यूज़र हर तस्वीर को अलग-अलग क्लिक करके खोलता है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस डिजिटल पोस्ट की खासियत इसकी इंटरैक्टिव प्रस्तुति है. ‘4399’ के हर अंक की तस्वीर के भीतर मोदी सरकार के पिछले 12 सालों की सबसे बड़ी और युगांतरकारी उपलब्धियों को बारीकी से समाहित किया गया है. हर घर जल मिशन से लेकर उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, डिजिटल इंडिया, जनधन खाते, स्वच्छ भारत और देश के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी कहानी इन तस्वीरों के भीतर रचनात्मक ढंग से बुनी गई है. सिंधिया की इस अनूठी और हाई-टेक बधाई कला को सोशल मीडिया पर लोग जमकर री-शेयर कर रहे हैं.
4399 days & counting… 🇮🇳 #LongestServingElectedPMModi pic.twitter.com/oOdrXoXQqZ
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) June 10, 2026
डिजिटल धमाके के साथ-साथ सिंधिया ने हरियाणा के रोहतक में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए भी विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को “विश्वास, विकास और जनकल्याण की परिवर्तनकारी यात्रा” बताया.
इसके साथ ही सिंधिया ने कहा कि साल 2014 के बाद देश ने आतंकवाद के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे कड़े और निर्णायक कदम उठाकर राष्ट्रीय सुरक्षा की एक नई और अचूक नीति दुनिया के सामने रखी है.
ये भी पढ़ें: ‘सुपर पावर’ मोड में NDA! पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर भारत मंडपम में ‘सुपर 75’ का महाजुटान; जानें क्या है खास?
केंद्रीय मंत्री ने देश के बदलते बुनियादी ढांचे के कुछ ऐसे रॉक-सॉलिड आंकड़े पेश किए, जो विकास की असल गवाही देते हैं:
इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश: पिछले 12 वर्षों में आधारभूत संरचना पर निवेश 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर सीधे 12.2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
सड़कों का जाल: राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) की लंबाई 91,287 किलोमीटर से बढ़कर अब 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक हो गई है. सबसे बड़ी बात, सड़क निर्माण की गति 11.6 किलोमीटर प्रतिदिन से बढ़कर अब 34 किलोमीटर प्रतिदिन हो चुकी है.
रेलवे का कायाकल्प: रेलवे क्षेत्र में 99.6 प्रतिशत ब्रॉडगेज का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है और वर्तमान में देश की पटरियों पर 164 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…