उत्तर प्रदेश

BP चेक कराने आई युवती ने चाकू लेकर किया हंगामा, डॉक्टर की कुर्सी पर बैठी

Ghaziabad MMG Hospital News: गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बीपी (ब्लड प्रेशर) चेक कराने आई एक युवती ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया. युवती के हाथ में चाकू देखकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों में दहशत फैल गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती सामान्य रूप से अस्पताल पहुंची थी और बीपी जांच कराने की बात कह रही थी. इसी दौरान उसका व्यवहार अचानक बदल गया. उसने अपने पास मौजूद चाकू निकाल लिया और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगी. स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल स्टाफ ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई.

बीपी चेक कराने वाली आई महिला ने निकाली चाकू

बताया जा रहा है कि युवती सीधे डॉक्टर के कक्ष में पहुंच गई और वहां डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गई. हाथ में चाकू होने के कारण कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मरीजों और उनके परिजनों को भी एहतियात के तौर पर दूर रहने की सलाह दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवती को शांत कराने का प्रयास किया. पुलिसकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे बातचीत में उलझाए रखा. काफी मशक्कत के बाद युवती को काबू में लिया गया और उसके हाथ से चाकू बरामद कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: ‘भाई ने मेरे पति को मार डाला’, मां-जीजा और मौसा देखते रहे, विधवा हुई महिला ने सुनाई खौफनाक व्‍यथा

पुलिस मामले की जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती मानसिक तनाव या किसी अन्य व्यक्तिगत समस्या से जूझ रही हो सकती है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है कि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

1 minute ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

6 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

36 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

56 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

1 hour ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

2 hours ago