देश

हर भारतीय के लिए खास होगा PM मोदी का जन्मदिन, जेपी नड्डा ने सामने रखा पार्टी और सरकार का प्लान

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार हर महिला के लिए बेहद खास खास होने वाला है. बीजेपी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरा प्लान बताया है. पीएम मोदी अपने 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) के खास अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे. जिसका मकसद पूरे देश में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को बताया कि 17 सितंबर को पीएम मोदी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त कर, उनकी बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित करना है.

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पीएम मोदी 17 सितंबर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे. इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त कर, उनकी बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित करना है.’

 

75,000 स्वास्थ्य शिविर होंगे देशभर में आयोजित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो सरकार की समावेशी स्वास्थ्य सेवा के सपने को साकार करेंगी.

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, सभी आंगनबाड़ियों में ‘पोषण माह’ मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है. इन प्रयासों से स्वस्थ परिवार और सशक्त समुदाय निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस अभियान से जुड़ने के लिए सभी निजी अस्पतालों से जुड़े साझेदारों से अपील की.

निजी अस्पतालों और साझेदारों से जुड़ने की अपील

एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े साझेदारों से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और इस जनभागीदारी अभियान का अभिन्न हिस्सा बनें. ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना से प्रेरित होकर, आइए हम सब मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने सामूहिक प्रयासों को और सशक्त बनाएं.’

बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है. भाजपा इस दिन स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत भी करेगी.

ये भी पढ़ें: टैरिफ-टैरिफ चिल्लाते रहे ट्रंप, इधर भारत ने कर दिया बड़ा गेम, अब अमेरिका को लगने वाला है जोर का झटका, आप भी जान लें कैसे

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

EXPLAINER: राजा भैया की पूरी कहानी: कुंडा के बाहुबली से सियासत के बड़े खिलाड़ी बनने तक का सफर, समझें पूरी कहानी

Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…

28 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

34 minutes ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

46 minutes ago

योगी सरकार की ओटीएस योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…

55 minutes ago

ब्रिटिश भारत के पांच विभाजनों की पड़ताल करती सैम डैलरिम्पल की ‘शैटर्ड लैंड्स’ ने जीता केसीबीपी एनआईएफ बुक प्राइज 2026

न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…

57 minutes ago

शेषनाग झील पर JCB का कहर! क्या सड़क बनी तो बिगड़ेगा ईकोसिस्टम? समझिए पूरा मामला

Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…

1 hour ago