PM Modi 75th birthday: कल 17 सितम्बर 2025– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश का रुख करेंगे और इस दिन को विकास और जनसेवा से जोड़ेंगे. धार ज़िले में होने वाले कार्यक्रमों के जरिए वे उद्योग, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के नए अध्याय की शुरुआत करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी धार जिले के भैंसोला गाँव (बदनावर तहसील) में PM-MITRA टेक्सटाइल पार्क की आधारशिला रखेंगे. यह परियोजना क्षेत्र में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को हज़ारों रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराएगी.
अपने जन्मदिन पर वे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ भी करेंगे. इस पहल के ज़रिए महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम होगा.
17 सितम्बर से पूरे देश में “सेवा पखवाड़ा” की भी शुरुआत होगी. इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान अभियान, स्वच्छता पहल और अन्य सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
इस मौके को यादगार बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारियाँ कर ली हैं. मुख्यमंत्री समेत राज्य के तमाम मंत्री प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. साथ ही ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- राज्य के विकास में उनका योगदान सराहनीय
-भारत एक्सप्रेस
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…
Smit Machchhar Prediction: 'आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता…
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…