Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- राज्य के विकास में उनका योगदान सराहनीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम धामी के कार्यों की सराहना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम धामी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. वे राज्य के सर्वांगीण विकास और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

सीएम धामी ने पीएम मोदी जताया आभार

सीएम धामी ने पीएम मोदी के पोस्ट को शेयर करते हुए उनका आभार जताया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री, आपके स्नेहपूर्ण आशीष और प्रेरणादायी शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार. आपके सशक्त नेतृत्व ने उत्तराखंड को सर्वांगीण व सर्वस्पर्शी विकास की नई राह दिखाई है, जिस पर हम पूरी ऊर्जा व प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं. आपका अमूल्य मार्गदर्शन हमें ‘सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रेरित करता है. हम इस दशक को ‘उत्तराखंड का स्वर्णिम दशक’ बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”

मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके प्रतिबद्धता की सराहना की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “देवभूमि की पहचान को मजबूत करने और राज्य के निरंतर विकास को सुनिश्चित करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उत्तराखंड की जनता की सेवा में निरंतर सफलता प्रदान करे.”

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड के विकास को समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और आपके कुशल क्रियान्वयन में उत्तराखंड ने पारदर्शी शासन और विकासोन्मुख नीतियों का एक नया अध्याय लिखा है. आपकी कार्यशैली उत्तराखंड की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल और सशक्त भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको स्वस्थ, दीर्घायु व निरंतर ऊर्जा से परिपूर्ण रखें और आप देवभूमि को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएं.”

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश से मचा हाहाकार, पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम धामी से की बात, मदद का दिया आश्वासन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital