देश

Mann Ki Baat: प्राकृतिक आपदाएं देश के लिए चुनौती, लेकिन हम जल्द इनसे निपट लेंगे, मन की बात में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारिश के मौसम में देश के कुछ हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं पर दुख व्यक्त किया है. रविवार को रेडिया कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 125वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने हर हिंदुस्तानी को दुखी किया है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए, उनका दर्द हम सबका दर्द है.

Mann Ki Baat प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानसून के इस मौसम में प्राकृतिक आपदाएं देश की कसौटी कर रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भूस्खलन का बड़ा कहर देखा है. कहीं घर उजड़ गए, कहीं खेत डूब गए. इन घटनाओं में परिवार के परिवार उजड़ गए. पानी के तेज बहाव में कहीं पुल बह गए और सड़कें बह गईं, लोगों का जीवन संकट में फंस गया.

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जवानों की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में जुटे सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ समेत तमाम बचाव दलों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि जहां भी संकट आया, वहां के लोगों को बचाने के लिए हमारे एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के जवान और अन्य सुरक्षा बल हर कोई दिन-रात जुटे रहे. जवानों ने तकनीक का सहारा भी लिया है. थर्मल कैमरे, लाइव डिटेक्टर, और स्निफर डॉग्स की मदद के साथ ड्रोन से निगरानी की गई. ऐसे अनेक आधुनिक संसाधनों के सहारे राहत कार्य में तेजी लाने की भरपूर कोशिश की गई. हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई गई, और घायलों को एयरलिफ्ट किया गया.

कार्यक्रम (Mann Ki Baat) को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, “आपदा की घड़ी में सेना मददगार बनकर सामने आई. स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, और प्रशासन, संकट की इस घड़ी में सभी ने हर संभव प्रयास किया.” इस दौरान प्रधानमंत्री ने हर उस नागरिक का हृदय से धन्यवाद किया, जिन्होंने आपदा के समय मानवीयता को सबसे ऊपर रखा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago