खेल

CPL 2025: इमरान ताहिर 2 बार हैट्रिक से चूके, लेकिन 46 साल की उम्र में रचा इतिहास

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) के एक रोमांचक मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स आमने-सामने थे. नतीजा भले ही गयाना के पक्ष में न गया हो, लेकिन इस मैच ने एक बार फिर दिखा दिया कि 46 साल की उम्र में भी इमरान ताहिर का जुनून और जादू T20 क्रिकेट पर भारी है.

गयाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए. यह स्कोर ठीक-ठाक था, लेकिन नाइट राइडर्स की ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया. एलेक्स हेल्स और कॉलिन मुनरो ने सिर्फ 10 ओवर में ही शतकीय साझेदारी पूरी कर डाली और मैच को एकतरफा बनाने की कोशिश कर दी.

पहली बार हैट्रिक के करीब पहुंचे ताहिर

इस दबाव के बीच कप्तान ने गेंद थमाई इमरान ताहिर को. 11वां ओवर डालते हुए उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार कॉलिन मुनरो और निकोलस पूरन को पवेलियन भेज दिया. माहौल गरमा गया, दर्शकों की निगाहें उनकी अगली गेंद पर टिकीं. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और हैट्रिक पूरी नहीं हो सकी.

दूसरी बार भी चूक गए ताहिर

यही नहीं, ताहिर ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कार्टी को भी आउट कर दिया. अब जब वो अपना चौथा ओवर (पारी का 15वां ओवर) लेकर आए तो पहली ही गेंद पर एलेक्स हेल्स का शिकार कर लिया. अब फिर से वो हैट्रिक पर थे. इस बार पोलार्ड उनके शिकार बनते-बनते बच गए. नतीजा यह हुआ कि एक ही मैच में ताहिर दो-दो बार हैट्रिक से चूक गए.

हालांकि हैट्रिक नहीं आई, लेकिन ताहिर ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. गयाना की ओर से विकेट लेने वाले वो इकलौते गेंदबाज रहे. बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन फीका रहा और इसी वजह से गयाना को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी.

ये भी पढ़ें- एशिया कप से पहले BCCI ने किया ‘खेला’, 5 खिलाड़ियों को UAE जाने से क्यों रोका?

46 साल में भी T20 के बादशाह

इमरान ताहिर पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और द हंड्रेड जैसे टूर्नामेंट में हैट्रिक ले चुके हैं. CPL 2025 में भले ही किस्मत ने दो बार धोखा दिया हो, लेकिन उन्होंने अब तक 12 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज का ताज अपने नाम कर लिया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago