पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर राजस्थान के बीकानेर पहुंचे हैं. पीएम मोदी (PM Modi) का बीकानेर में भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने बीकानेर से वर्चुअली देश के 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी ने इस दौरान जनसभा को भी संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए. दुनिया और देश के दुश्मनों ने भी देखा कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है.” पीएम ने कहा कि पाकिस्तान का का रहीम यार खान एयरबेस आईसीयू में पड़ा है.
पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में कहा, “मैं यहां करणी माता का आशीर्वाद लेकर आपके बीच आया हूं. करणी माता के आशीर्वाद से विकसित भारत बनाने का हमारा संकल्प और मजबूत हो रहा है. थोड़ी देर पहले विकास से जुड़ी 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का यहां शिलान्यास, लोकार्पण हुआ है. मैं इन परियोजनाओं के लिए देशवासियों को बधाई देता हूं.”
उन्होंने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए आज देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है. हमारे देश की सड़कें, एयरपोर्ट, रेल और रेलवे स्टेशन आधुनिक हो, इसके लिए पिछले 11 साल में अभूतपूर्व गति से काम किया गया है. इंफ्रास्ट्रक्चर के इन कामों पर देश पहले जितना पैसा खर्च करता था, आज उससे 6 गुना ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है.
आज भारत में हो रहे इन विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान है. आज भारत अपनी ट्रेनों के नेटवर्क को भी आधुनिक कर रहा है. ये वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेन देश की नई गति और नई प्रगति को दर्शाती हैं. अभी देश में करीब 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही है. इससे दूर-सुदूर के इलाकों में भी आधुनिक रेल पहुंची है. बीते 11 साल में सैंकड़ों रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है. 34 हजार किमी से ज्यादा के नए ट्रैक बिछाए गए हैं.”
PM Modi ने कहा, “हम एक साथ देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं. आधुनिक हो रहे इन रेलवे स्टेशनों को देश ने अमृत भारत स्टेशन का नाम दिया है. आज इनमें से 100 से अधिक अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार हैं. ‘विकास भी-विरासत भी’ मंत्र का इन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों पर नजारा साफ-साफ दिखाई देता है. ये स्थानीय कला और संस्कृति के भी नए प्रतीक हैं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था. वह गोलियां पहलगाम में चली थी लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था. इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सज़ा देंगे. आज आपके आशीर्वाद से, देश की सेना के शौर्य से, हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं. हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…एयरस्ट्राइक के बाद मैं चुरू में आया था और मैंने कहा था- ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झूकने दूंगा’. आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से कहना चाहता हूं- ‘जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है. जो हिंदूस्तान का लहू बहाते थे आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है, जो सोचते थे भारत चुप रहेगा आज वह घरों में दुबके पड़े हैं. जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वह मलबे के ढेर में दबे हुए हैं’…”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, यह न्याय का नया स्वरूप है, यह ऑपरेशन सिंदूर है। यह सिर्फ आक्रोश नहीं है, यह समर्थ भारत का रौद्र रूप है, यह भारत का नया स्वरूप है. पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधा सीने पर किया प्रहार है.”
पहला – भारत पर आतंकी हमला हुआ… तो करारा जवाब मिलेगा. समय हमारी सेनाएं तय करेंगी… तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी… और शर्तें भी हमारी होंगी.
दूसरा – एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है.
तीसरा – हम आतंक के आकाओं और आतंक की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे… उन्हें एक ही मानेंगे. पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…