Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Bikaner Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने करणी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर राजस्थान के बीकानेर पहुंचे हैं. पीएम मोदी का बीकानेर में भव्य स्वागत किया गया.

PM Modi

पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर राजस्थान के बीकानेर पहुंचे हैं. पीएम मोदी का बीकानेर में भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर पहुंचे और दर्शन किए. इसके बाद पीएम मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए देशनोक रेलवे स्टेशन से बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस को हरी जंडी दिखाकर रवाना किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन किया और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला रखी तथा सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी) तथा समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी) रेल लाइन विद्युतीकरण एवं राजस्थान के लिए 26,000 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital