प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर पर हैं, जहां उन्होंने रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने पुल का उद्घाटन करने के बाद कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है. माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज वादी-ए-कश्मीर, भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है.
प्रधानमंत्री ने कहा, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन परियोजनाएं, ये सिर्फ नाम नहीं हैं, ये जम्मू कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान हैं. भारत के नए सामर्थ्य का जयघोष है. थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का लोकार्पण करने का अवसर मिला है. आज ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें जम्मू कश्मीर को मिली है. जम्मू में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ है. 46,000 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर के विकास को नई गति देंगे.
उन्होंने आगे कहा, ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया. रास्ते में आने जाने की मुश्किलें, मौसम की परेशानी, लगातार पहाड़ों से गिरते पत्थर…ये प्रोजेक्ट पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना है. चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है. ये ब्रिज, एफिल टॉपर से भी ऊंचा है. अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा.
PM Modi ने कहा, चिनाब ब्रिज हो या फिर आंजी ब्रिज…ये जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे. इससे टूरिज्म तो बढ़ेगा ही इकोनॉमी के दूसरे सेक्टर्स को भी लाभ होगा. जम्मू कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए नए अवसर बनाएगी. इससे यहां की इंडस्ट्री को गति मिलेगी.
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा, पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया. उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने Tourists पर हमला किया. आज 6 जून है. संयोग से ठीक एक महीने पहले, आज की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी. अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी.
यह भी पढ़ें- PM Modi Live Updates: अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा, तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी- पीएम मोदी
जम्मू कश्मीर के आप सभी लोगो को मोदी का वादा है मैं यहां के विकास को रुकने नहीं दूंगा. कोई भी बड़ी रुकावट बनती है तो उस बाधा को मोदी का सामना करना पड़ेगा. अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा, तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी. इन्होंने सोचा नहीं था कि भारत इतने अंदर घुस कर इन आतंकवादियों पर वार करेगा. इनकी इमारते खण्डहर हो गई.
पीएम ने कहा, आज मैं जम्मू कश्मीर के लोगो से एक विशेष आग्रह करने आया हूं. आपने देखा है कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर ने ताक़त दिखाई है. अब दुनिया भारत के डिफेंस इकोसिस्टम की बात कर रही है. सेनाओं का मेक इन इंडिया पर भरोसा बढ़ा है. आइए इस मिशन का हिस्सा बनिए, देश को आपकी आधुनिक सोच चाहिए, आपके आईडिया आपकी स्कीम देश को नई ऊंचाई देगी.
-भारत एक्सप्रेस
मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि वालों को आज कामकाज की व्यस्तता और थकान का…