देश

‘भाजपा अकेले 370 सीट ला रही, 2024 में कांग्रेस का सफाया तय है..’, झाबुआ की जनसभा में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (11 फरवरी) मध्य प्रदेश के एकदिवसीय दौरे पर झाबुआ पहुंचे. जहां उन्होंने हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद पीएम मोदी ने जनजातीय महासभा को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपबल्धियों को गिनाया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

पीएम मोदी ने कहा, “कुछ देर पहले मैंने झाबुआ, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, अलीराजपुर समेत पूरे MP के लिए हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया है. एक साथ विकास के इतने सारे काम ये बता रहे हैं, मध्य प्रदेश में नई बनी डबल इंजन की सरकार डबल तेजी से काम कर रही है. विकास के इस महाअभियान का श्रेय मध्य प्रदेश की जनता को जाता है. मैं आप सबको इसके लिए बधाई देता हूं.

मोदी तो सेवक के तौर पर ईश्वर रूपी MP की जनता-जनार्दन का आभार करने आया है

पीएम ने आगे कहा कि “यहां आपके बीच आने से पहले मैंने देखा कि मेरी इस यात्रा को लेकर खूब चर्चाएं भी हो रही हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि मोदी मध्य प्रदेश में झाबुआ से लोकसभा की लड़ाई का आगाज करेंगे. मैं बताना चाहता हूं कि मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आया है. मोदी तो सेवक के तौर पर ईश्वर रूपी MP की जनता-जनार्दन का आभार करने आया है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पंजाब में अकाली दल के साथ BJP की नहीं बनी बात, सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा

मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं लोकसभा के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है. इसलिए इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं- 2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार. 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया होना तय है.”

बीते वर्षों में मध्य प्रदेश ने दो अलग-अलग दौर देखे हैं

बीते वर्षों में मध्य प्रदेश ने दो अलग-अलग दौर देखे हैं- एक डबल इंजन सरकार का दौर और दूसरा कांग्रेस के जमाने का काला दौर! कम उम्र के युवाओं को शायद याद भी नहीं होगा, आज विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ रहा मध्य प्रदेश भाजपा सरकार से पहले देश के सबसे बीमारू राज्यों में गिना जाता था. मध्य प्रदेश को बीमारू बनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह थी. गांव, गरीब और आदिवासी इलाकों को लेकर कांग्रेस का नफरत भरा रवैया.

पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने न कभी आदिवासी समाज के विकास की चिंता की न उसके सम्मान के बारे में सोचा. इनके लिए तो जनजातीय लोगों का मतलब केवल कुछ वोट होता था. इन्हें गांव, गरीब, पिछड़ों की याद तब आती थी, जब चुनाव की घोषणा होती थी. हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, देश का गौरव है. आपका सम्मान भी और आपका विकास भी…ये मोदी की गारंटी है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: पंजाब में अकाली दल के साथ BJP की नहीं बनी बात, सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा

पीएम मोदी ने कहा कि “सुना है कि इन दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाने खूब भगदड़ भी मची हुई है. जनता की उपेक्षा करने वालों का यही हश्र होता है. कांग्रेस अब अपने पापों के दलदल में फंस चुकी है. वो उससे निकलने की जितनी कोशिश करेगी उतना ही और धंसेगी. कांग्रेस और उसके दोस्तों की दो ही ताकत हैं. जब ये सत्ता में रहते हैं- तब लूटते हैं. जब सत्ता से बाहर जाते हैं, तो लोगों को लड़वाते हैं. यानी लूट और फूट- यही कांग्रेस का ऑक्सीजन है. इनको बंद करते ही कांग्रेस पार्टी का सियासी दम टूटने लगता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

8 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

11 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

21 minutes ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

53 minutes ago