हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
By Shubhra Rai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi In Madhya Pradesh: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनावी बिगुल फूंक दिया है. आज प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के झाबुआ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. वहां जन-जातीय महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “24 में 400 पार.”
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर भी हमला बोला. एकलव्य स्कूलों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने इतने वर्षों में 100 ही एकलव्य स्कूल खोले थे, जबकि भाजपा की सरकार ने अपने 10 साल में ही इससे चार गुना ज्यादा एकलव्य स्कूल खोल दिए हैं”.
मध्य प्रदेश के झाबुआ में उन्होंने कहा- “एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए, ये मोदी को मंजूर नहीं है.” उन्होंने कहा कि झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है. PM मोदी बोले- “झाबुआ और इस पूरे इलाके की गुजरात से केवल सीमा ही नहीं लगती, बल्कि दोनों तरफ के लोगों के दिल भी मजबूती से जुड़े हुए हैं. गुजरात में रहते हुए मुझे यहां के जनजीवन से, यहां की परंपराओं से करीब से जुड़ने का अवसर मिला.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में कहा, “हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं है, हमारे लिए तो जनजातीय समाज हमारे देश का गौरव है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं कि लोकसभा के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है…इसलिए इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं- 2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार.”
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…