देश

Rajya Sabha Election 2024: ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने सागरिका घोष समेत इन 4 को बनाया उम्मीदवार, देश में 56 राज्यसभा सीटों पर होंगे चुनाव

West Bengal News: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ‘तृणमूल कांग्रेस’ (TMC) ने बंगाल से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. वहां भाजपा विरोधी विचारधारा की लेखिका सागरिका घोष, ममता बाला ठाकुर और नदीमुल हक का नाम उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. इनके अलावा सुष्मिता देव को एक बार फिर राज्यसभा भेजा जाएगा.

27 फरवरी को 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए चुनाव

बता दें कि देश में राज्यसभा के लिए 15 राज्यों की 56 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होगा. चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद 8 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 15 फरवरी नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी, जबकि 20 फरवरी उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख होगी.

महाराष्ट्र और बिहार से 6-6, यूपी से 10 सीटें खाली

स्थापित परंपरा के अनुसार, जहां मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, वहीं मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से होगी. चुनाव आयोग ने कहा कि 50 सदस्य 2 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे जबकि 6 सदस्य 3 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे. सबसे ज्यादा 10 सीटें यूपी से खाली हो रही है. वहीं, महाराष्ट्र और बिहार से (6-6), मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से (5-5), कर्नाटक और गुजरात से (4-4), ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से 3, राजस्थान से 2 और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से (1-1) सीट खाली होगी.

56 निवर्तमान सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा

राज्यसभा में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 निवर्तमान सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से निर्वाचित होकर उच्च सदन के सदस्य बने थे. इनके अलावा केंद्रीय मंत्रियों में जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वे हैं- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया.

यह भी पढ़िए — “राजीव गांधी को दिया वचन निभाया…अब आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा” निष्कासित किए जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उधेड़ी कांग्रेस की बखिया

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

47 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago